फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Duke Group Chairman Komal Kumar Jain shares his success story

Amar Ujala Samvad 2023: कहानी उस उद्योगपति की... जो अंबाला से निकला और Duke जैसा ब्रांड खड़ा कर दिया

Mon, 07 Aug 2023 08:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Aug 2023 08:37 PM IST
सार

जैन ने कहा कि उन्होंने उस दौर में बिजनेस शुरू किया, जब लोग टी-शर्ट विदेश से मंगाकर पहनते थे। बताया कि वर्ष 1962 में अंबाला से मैट्रिक करके लुधियाना में अपने मौसा के पास चले गए। तीन साल उनके पास काम किया और सीखा। 15 साल की उम्र से ही काम करने लगे। 

विज्ञापन
Duke Group Chairman Komal Kumar Jain shares his success story
ड्यूक ग्रुप के चेयरमैन कोमल कुमार जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्यूक ग्रुप के चेयरमैन कोमल कुमार जैन ने चंडीगढ़ में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी संघर्ष से सफलता तक की कहानी साझा की। जैन ने कहा कि उन्होंने उस दौर में बिजनेस शुरू किया, जब लोग टी-शर्ट विदेश से मंगाकर पहनते थे। बताया कि वर्ष 1962 में अंबाला से मैट्रिक करके लुधियाना में अपने मौसा के पास चले गए। तीन साल उनके पास काम किया और सीखा। 15 साल की उम्र से ही काम करने लगे। 

विज्ञापन


18 साल की उम्र में पहली बार अपना बिजनेस शुरू किया। 15 दिन ही हुए थे कि पिता की मृत्यु हो गई। किसी तरह खुद को संभाला और पहले बनियान, मफलर और फिर जर्सियां बनाई। अनुभव कलकत्ता से लिया। उस समय टी-शर्ट विदेश से आती थी, वो हमने लुधियाना में बनानी शुरू की। काम अच्छा चला और आज 60 साल हो गए हैं। 
विज्ञापन


कोशिश है कि कंपनी के उत्पाद देश के सभी शहर में उपलब्ध हों। कोमल जैन ने कहा कि उन्होंने 60 साल पहले स्टार्टअप शुरू किया था। अन्य की मदद करने के लिए जीतो संस्था बनाई है। इसके माध्यम से करीब 5000 स्टार्टअप शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार साथ दे रही है लेकिन अभी भी काफी कमी है। लुधियाना जैसे शहर में एयरपोर्ट नहीं है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना बिजनेस सेंटर लेकिन अब तक एयर कनेक्टिविटी नहीं: कोमल जैन

कोमल कुमार जैन ने पंजाब में उद्योग के भविष्य और वर्तमान की चुनौतियों पर अपने विचार रखे। कहा कि वर्तमान सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य कर रही है। इसके परिणाम भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना बिजनेस सेंटर है लेकिन अब तक यहां कोई एयरपोर्ट नहीं है। उन्होंने सड़क मार्ग को भी ठीक और ट्रैफिक में सुधार लाने की बात कही। इस पर पंजाब के वित्त मंत्री ने जल्द ही लुधियाना को एयरपोर्ट से जोड़ने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed