फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to the negligence of the police, the minor had to stay in jail for one and a half months

पुलिस की लापरवाही से नाबालिग को डेढ़ महीना रहना पड़ा जेल

Thu, 26 Aug 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the police, the minor had to stay in jail for one and a half months
चंडीगढ़। छत पर पेन फेंककर 12 साल की बच्ची को मोबाइल नंबर देने के आरोपी किशोर को डेढ़ महीना जेल में बिताना पड़ा। डेढ़ माह पहले गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसे 19 साल का लिखकर मामला दर्ज किया था, लेकिन असल में उसकी उम्र 16 साल थी। इस बीच वह संगीन अपराधियों के साथ जेल में रहा। अब पुलिस की लापरवाही साबित होने के बाद अदालत ने किशोर को बाल सुधार गृह भेजने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

किशोर पर अब जुवेनाइल कोर्ट में मामला चलेगा। किशोर के वकील अभिनय गोयल ने कहा कि यह गंभीर लापरवाही है। किशोर ने अपराध किया है या नहीं, यह अदालत तय करेगी, लेकिन पुलिस की गलती के कारण उसे 50 दिन तक अपराधियों के बीच रखा गया, इस दौरान उसकी मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा। वकील ने बताया कि उन्होंने आरोपी को किशोर साबित करने केे लिए अदालत से मांग की थी। पुलिस ने बच्चे के आधार कार्ड और 10वीं के सर्टिफिकेट को वेरिफाई करने के लिए समय मांगा था। अब पुलिस ने उत्तराखंड स्कूल बोर्ड से वेरिफाई किया तो पता चला कि आरोपी वाकई 16 साल का है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने अपनी गलती को माना। दरअसल, बीते सात जुलाई को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

दरअसल, बीते सात जुलाई को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया था। 12 साल की बच्ची के पिता ने शिकायत दी थी कि उनकी बेटी अपने घर की छत पर खेल रही थी। सामने की बिल्डिंग से एक लड़के ने उनकी छत पर एक पेन फेंका। उस पेन के अंदर एक कागज था जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था। लड़की ने इस बारे में अपने पिता को बताया। लड़की का पिता जब छत पर पहुंचा, तो लड़का खड़ा था। लड़की ने बताया कि इसी ने पेन फेंका था और वह पहले भी उसे परेशान करता था। लड़की के पिता ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed