फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   due to stress on border after surgical strike in pok, punjab govt made disaster management commette

सर्जिकल स्ट्राइकः किसी भी स्थिति से निपटने को पंजाब तैयार, उठाया बड़ा कदम

Mon, 03 Oct 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Oct 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
due to stress on border after surgical strike in pok, punjab govt made disaster management commette
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर उपजे तनाव के चलते किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही सीमांत इलाकों के प्रशासन अधिकारियों और विधायकों व सासंदो को एरिया में ही रहने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


दरअसल, पंजाब सरकार ने मुख्य सचिव सर्वेश कौशल की अध्यक्षता में आपता प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह केअलावा खेतीबाड़ी, शिक्षा, सेहत विभागों केसचिव, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई व जन सेहत विभागों के सचिव, डीजीपी, डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर, आईजी इंटेलिजेंस को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कमेटी ने छह सीमांत जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का व पठानकोट के सीनियर अधिकारियों के साथ विडियो कांफ्रेंस करके ताजा स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के करीब छह जिलों में हाईअलर्ट

due to stress on border after surgical strike in pok, punjab govt made disaster management commette
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सीएम और डिप्टी सीएम भी सीमांत इलाकों के साथ संपर्क कायम रखते हुए हर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। सीमा केदस किमी के दायरे में पड़ते सभी गांवों को खाली करवा लिया गया है। सभी छह जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इन जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को एक-एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि राहत कैंपों में बुनियादी सुविधाएं यकीनी बनाएं। आईजी बॉर्डर रेंज व अन्य अधिकारियों के साथ भी संपर्क कायम है, ताकि क्षेत्रों को खाली कराने की प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके।

सीमांत इलाकों के सांसदों व विधायकों को अपने हलकों में रहने को कहा गया है। सीमांत इलाकों में दूसरी डिफेंस लाइन के तौर पर पंद्रह सौ पुलिस व पंजाब आर्म्ड पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

छह सीमांत जिलों में सीनियर अफसरों को तैनात किया गया है, ताकि इलाके खाली कराने की प्रक्रिया पर नजर रख सकें। उन्हें निर्देश दिया गया है कि लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed