फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to defeat, former Chief Minister is threatening officers and employees: Hooda

हार की बौखलाहट में अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री : हुड्डा

Thu, 30 May 2024 09:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Due to defeat, former Chief Minister is threatening officers and employees: Hooda
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेताओं के बयान लोकसभा चुनाव में उनकी हार की स्वीकृति है। हार की बौखलाहट में ही भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं। जबकि उनके पास न कर्मचारी को धमकी देने और न ही उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई करने का अधिकार है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किस अधिकार से वो चुनाव के दौरान और अब मतदान होने के बाद भी में धमका रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री खुद एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। कोई शिकायत होती भी तो उसका निवारण चुनाव आयोग को करना था।

हुड्डा अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान भी मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने की जानकारी नहीं आई। बावजूद इसके भाजपा नेता अब बोगस वोटिंग के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मौके पर किसी भी एजेंट ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की। लेकिन जब बीजेपी को हार सामने दिखने लगी तो हताशा में उसके नेता ऐसी बयानबाजी करने लगे। ऐसे बयानों से स्पष्ट है कि बीजेपी हार स्वीकार कर चुकी है। लोकसभा चुनाव के बाद जनता विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को करारा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed