{"_id":"6222c17f66ad6cc4be66ffeddfd95c04","slug":"due-to-accident-in-madhya-pardesh-8-trains-cancelled-from-ambala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में हादसे के कारण अंबाला से 8 ट्रेनें रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में हादसे के कारण अंबाला से 8 ट्रेनें रद
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इटारसी में रेलवे की आरआरआई में लगी आग के कारण अंबाला से होकर जाने वाली आठ ट्रेनों को रद किया गया है। इस कारण से यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
रेलवे प्रवक्ता के अनुसार इटारसी स्टेशन के पास आरआरआई में आग लगने के कारण ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि 2 जुलाई को गाड़ी संख्या 22456 कालका साई नगर शिरड़ी, गाड़ी संख्या 22458 ऊना हिमाचल-नांदेड़ कैंसल रहेगी।
विज्ञापन
इसी तरह तीन जून को गाड़ी संख्या 22688 चंडीगढ़-मदुरै जंक्शन, गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से अमृतसर कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा चार जुलाई को गाड़ी संख्या 22455 साइ नगर शिरड़ी से कालका, गाड़ी संख्या 22457 नांदेड़ से ऊना हिमाचल, छह जुलाई को गाड़ी संख्या 11078 झेलम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस पुणे से जम्मू तवी कैंसल रहेगी।