फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar DSP took 45 lakh bribe in exchange for giving protection to drug racket case registered

Punjab: फार्मा कंपनियों की आड़ में ड्रग्स कारोबार का पर्दाफाश, डीएसपी ने ली 45 लाख रिश्वत, केस दर्ज

Thu, 19 Sep 2024 09:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 09:16 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अमृतसर में तैनात फरार चल रहे डीएसपी वविंदर महाजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Amritsar DSP took 45 lakh bribe in exchange for giving protection to drug racket case registered
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अमृतसर में तैनात फरार चल रहे डीएसपी वविंदर महाजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि फार्मा कंपनियों की आड़ में ड्रग्स कारोबार को संरक्षण देने वाले डीएसपी ने एस्टर फार्मा कंपनी से 45 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। जांच के दौरान एएनटीएफ को यह सबूत मिले हैं। इस संबंध में भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम की धारा 7 और 8 और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 59 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि एएनटीएफ ने मई 2024 में जॉइंट ऑपरेशन के दौरान समीलैक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज में रेड की थी। टीम को ड्रग्स सप्लाई में बड़े स्तर पर खामियां मिली थीं। जब एएनटीएफ ने जांच शुरू की तो पता चला कि फार्मा कंपनियों की आड़ में ड्रग्स सप्लाई की जा रही है। इस मामले में लखनऊ का रहने वाला अखिल जय सिंह भी डीएसपी के साथ शामिल था। एएनटीएफ ने जब फार्मा कंपनी के प्लांट पर रेड की, तो टीम को 1.98 करोड़ प्रतिबंधित गोलियां और 40 किलोग्राम प्रतिबंधित साल्ट बरामद हुआ था। बड़ी संख्या में प्रतिबंधित ड्रग्स की खेप बरामद होने के बाद केस की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

एएनटीएफ के अनुसार डीएसपी महाजन और उसका साथी अखिल जय सिंह प्रदेश में कई फार्मा कंपनियों को प्रतिबंधित ड्रग्स के इस नेटवर्क को ऑपरेट करने में न केवल मदद करते थे, बल्कि उन पर ड्रग्स से जुड़े किसी भी मामले में कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए संरक्षण देते थे। अखिल जय सिंह फार्मा कंपनियों के साथ डीएसपी महाजन की मुलाकात कराता था। रिश्वत के पैसों को भी दोनों बराबर बांटते थे। एएनटीएफ के डीजीपी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में दो गवाहों ने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में भी लगा था भ्रष्टाचार का आरोप
एएनटीएफ की टीम ने वीरवार को आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी को लेकर उसके घर और अन्य ठिकानों पर छापामारी की। उसकी गिरफ्तारी के लिए अमृतसर और बॉर्डर जोन ने अलर्ट जारी किया गया है। महाजन के घर से पुलिस ने कैश और नशे की गोलियां भी बरामद की है। दिसंबर 2023 में डीएसपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था कि नशे के एक मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे का लेन-देन किया गया था। चार साल पहले वह इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर डीएसपी बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed