फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DSP sent back Punjab MLA who came to Sirsa in lockdown

लॉकडाउन में सिरसा आए पंजाब के विधायक को डीएसपी ने वापस भेजा, नहीं था अनुमति पत्र

Tue, 31 Mar 2020 09:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Mar 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
DSP sent back Punjab MLA who came to Sirsa in lockdown
डीएसपी ने विधायक को वापस भेजा। - फोटो : अमर उजाला

सिरसा पुलिस ने पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ से विधायक दिलराज सिंह भूंदड को सिरसा में पहुंचने पर वापस भेज दिया। एमएलए की गाड़ी में उनके साथ करीब पांच लोग सवार थे। लेकिन महाराणा प्रताप चौक पर तैनात डीएसपी दिनेश यादव ने गाड़ी को रोक लिया और उसे चेतावनी देकर वापस भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार दोपहर को मानसा जिले के सरदूलगढ़ से विधायक दिलराज सिंह भूंदड सिरसा पहुंचे। जब वे बार्डर के नाकों को पार कर सिरसा में बाबा महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे तो नाके पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारी को विधायक ने परिचय दिया। सुरक्षा कर्मचारी डीएसपी दिनेश यादव के पास आया और एमएलए का परिचय दिया। 
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मचारी ने कहा कि वे इमरजेंसी काम के सिलसिले में आए हैं। डीएसपी दिनेश यादव ने सुरक्षा कर्मचारी के पास डीसी की अनुमति पत्र या मूवमेंट पास होने की जानकारी पूछी। लेकिन सुरक्षा कर्मचारी ने उनका उनके पास ड्यूटी पास है। डीएसपी ने कहा कि यदि उनके पास अनुमति पत्र नहीं है, इनके संबंधित अधिकारी को लिखा जाए और गाड़ी का चालान किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विधायक ने गाड़ी से उतरकर डीएसपी दिनेश यादव से चालान न काटने का अनुरोध किया। जिसके बाद डीएसपी दिनेश यादव ने एमएलए को चेतावनी देकर छोड़ दिया और गाड़ी को वापस सरदूलगढ़ में भेज दिया। डीएसपी दिनेश यादव ने कहा कि गाड़ी के कागजात पूरे थे। उनके पास मूवमेंट पास नहीं था। लेकिन चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed