{"_id":"5e8221c68ebc3e72bb6888d9","slug":"dsp-sent-back-punjab-mla-who-came-to-sirsa-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सिरसा आए पंजाब के विधायक को डीएसपी ने वापस भेजा, नहीं था अनुमति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में सिरसा आए पंजाब के विधायक को डीएसपी ने वापस भेजा, नहीं था अनुमति पत्र
Tue, 31 Mar 2020 09:22 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी ने विधायक को वापस भेजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा पुलिस ने पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ से विधायक दिलराज सिंह भूंदड को सिरसा में पहुंचने पर वापस भेज दिया। एमएलए की गाड़ी में उनके साथ करीब पांच लोग सवार थे। लेकिन महाराणा प्रताप चौक पर तैनात डीएसपी दिनेश यादव ने गाड़ी को रोक लिया और उसे चेतावनी देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार दोपहर को मानसा जिले के सरदूलगढ़ से विधायक दिलराज सिंह भूंदड सिरसा पहुंचे। जब वे बार्डर के नाकों को पार कर सिरसा में बाबा महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे तो नाके पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारी को विधायक ने परिचय दिया। सुरक्षा कर्मचारी डीएसपी दिनेश यादव के पास आया और एमएलए का परिचय दिया।
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मचारी ने कहा कि वे इमरजेंसी काम के सिलसिले में आए हैं। डीएसपी दिनेश यादव ने सुरक्षा कर्मचारी के पास डीसी की अनुमति पत्र या मूवमेंट पास होने की जानकारी पूछी। लेकिन सुरक्षा कर्मचारी ने उनका उनके पास ड्यूटी पास है। डीएसपी ने कहा कि यदि उनके पास अनुमति पत्र नहीं है, इनके संबंधित अधिकारी को लिखा जाए और गाड़ी का चालान किया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक ने गाड़ी से उतरकर डीएसपी दिनेश यादव से चालान न काटने का अनुरोध किया। जिसके बाद डीएसपी दिनेश यादव ने एमएलए को चेतावनी देकर छोड़ दिया और गाड़ी को वापस सरदूलगढ़ में भेज दिया। डीएसपी दिनेश यादव ने कहा कि गाड़ी के कागजात पूरे थे। उनके पास मूवमेंट पास नहीं था। लेकिन चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।