{"_id":"60f8f8bd8ebc3e09f74d9747","slug":"dsp-rashmi-yadav-found-absent-from-night-duty-in-chandigarh-gunman-and-driver-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: नाइट ड्यूटी से नदारद मिलीं डीएसपी रश्मि यादव, झूठ बोलने पर गनमैन-ड्राइवर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: नाइट ड्यूटी से नदारद मिलीं डीएसपी रश्मि यादव, झूठ बोलने पर गनमैन-ड्राइवर निलंबित
Thu, 22 Jul 2021 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:19 AM IST
सार
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के औचक निरीक्षण में पूरा मामला सामने आया। अब डीएसपी पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में नाइट ड्यूटी के दौरान डीएसपी रश्मि यादव नदारद पाईं गईं। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने उनके गनमैन और ड्राइवर से डीएसपी के बारे में पूछा तो उन्होंने झूठ बोलकर रश्मि यादव को बचाने की कोशिश की। इसके चलते एसएसपी ने गनमैन अरुण और ड्राइवर विकास को निलंबित कर दिया है। साथ ही डीएसपी से लिखित में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
दरअसल, साइबर सेल की डीएसपी रश्मि यादव की मंगलवार रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट ड्यूटी लगाई गई थी। रात करीब 3 बजे एसएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने पाया कि डीएसपी रश्मि यादव की गाड़ी तो चेकिंग पर है, लेकिन वह खुद ड्यूटी पर नहीं हैं। इस संबंध में जब उनके गनमैन और ड्राइवर से पूछताछ की गई तो वह बहाने बनाने लगे।
विज्ञापन
एक ने कहा कि डीएसपी अभी गई हैं। जबकि दूसरे ने कुछ और जवाब दिया। इसके बाद एसएसपी ने जांच शुरू की तो पाया कि रश्मि यादव ड्यूटी पर तैनात ही नहीं थीं। इसके बाद गनमैन और ड्राइवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार अगर डीएसपी जवाब नहीं देती हैं तो, विभाग उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन