फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DS Patwalia resigns as Advocate General of Punjab

पंजाब: कांग्रेस की हार के बाद एक और इस्तीफा, डीएस पटवालिया ने एडवोकेट जनरल का पद छोड़ा

Fri, 11 Mar 2022 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Mar 2022 07:52 PM IST
सार

अब आम आदमी पार्टी किसे अपना एडवोकेट जनरल नियुक्त करती है, इस पर सभी की नजरें लगी हुईं हैं। हाईकोर्ट में ऐसे कुछ वरिष्ठ एडवोकेट हैं, जिन्हें इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
DS Patwalia resigns as Advocate General of Punjab
एडवोकेट डीएस पटवालिया - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस की हार के बाद शुक्रवार को पंजाब के एडवोकेट जनरल डीएस पटवालिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पटवालिया को पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था। शुक्रवार सुबह डीएस पटवालिया ने पंजाब के राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इससे पहले शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री चन्नी ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने के बाद जब चरणजीत चन्नी सीएम बने थे, तब सीनियर एडवोकेट एपीएस देओल को पंजाब का एजी नियुक्त किया गया था। इस नियुक्ति से सिद्धू काफी नाराज थे और उनके दबाव के बाद एपीएस देओल को कुछ ही दिनों बाद पद से हटाकर सिद्धू के करीबी डीएस पटवालिया को पंजाब का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था। 
विज्ञापन


अब चन्नी सरकार के हारने के बाद डीएस पटवालिया को भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया है। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत से सत्ता पर काबिज हो रही है और रिवायत के अनुसार सीएम पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले जो नियुक्तियां की जाती हैं, उनमें एडवोकेट जनरल का पद आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आम आदमी पार्टी किसे अपना एडवोकेट जनरल नियुक्त करती है, इस पर सभी की नजरें लगी हुईं हैं। हाईकोर्ट में ऐसे कुछ वरिष्ठ एडवोकेट हैं, जिन्हें इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। कई वरिष्ठ एडवोकेट एजी पद के लिए प्रयास करने लगे हैं। चर्चा यह भी चल रही है कि इस पद पर दिल्ली के ही किसी वरिष्ठ एडवोकेट की नियुक्ति हो सकती है। अब नया एजी दिल्ली से होगा या पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed