{"_id":"f1ccd2533aaeed1b8c8be904aa6bba2e","slug":"drunk-drive-checking-post-by-chandigarh-police-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर गाड़ी चलाने से पहले पढ़ें ये फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर गाड़ी चलाने से पहले पढ़ें ये फरमान
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jun 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाए जाने वाले ड्रंक एंड ड्राइव नाकों से शराबी वाहन चालक बच नहीं सकेंगे। अब ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ थाना पुलिस भी ड्रंक एंड ड्राइव के नाके लगाएगी। नाके लगाने से पहले शराब वाहन चालकों को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस देखेगी कि अगर मध्यमार्ग पर ट्रैफिक नाका लगा है तो वाहन चालक किस रास्ते से बचकर जा सकता है। उसी सड़क पर थाना पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव का नाका लगाकर शराबी वाहन चालक को दबोच लेगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक एएसपी मनीष चौधरी ने सभी थाना पुलिस को एल्कोहल सेंसर (एल्को मीटर) थाना पुलिस को देने के लिए प्रपोजल बनाकर आईजी आरपी उपाध्याय के पास भेज दिया है। जिससे उन्होंने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही ट्रैफिक एसएसपी मनीष चौधरी ने थाना पुलिस को देने के लिए 40 एल्कोहल सेंसर खरीदने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। जल्द ही थाना पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव को नाके लगाकर शराबी वाहन चालकों को पकड़ेगी।
46 एल्कोहल सेंसर है ट्रैफिक पुलिस के पास
ट्रैफिक पुलिस के पास इस समय कुल 46 एल्कोहल सेंसर मौजूद है। वीकेंड पर ट्रैफिक पुलिस शहर में करीब 15 नाके लगाकर इन एल्कोहेल सेंसर से शराबी वाहन चालकों को पकड़ती है।
सन-------------शराबी वाहन चालको के काटे चालान
2011----------------------4679
2012----------------------4703
2013----------------------4676
2014---------------------1473
वीक एंड पर लगाए जाते है ड्रंक एंड ड्राइव के नाके
सड़क हादसे रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस वीकेंड पर लगा रही है। वीकेंड पर ट्रैफिक पुलिस सेट्रल, ईस्ट और साउथ जोन में स्पेशल नाके लगाए जाते है। ज्यादातर नाके मध्यमार्ग, सेक्टर 26 पुलिस लाइन के पीछे , सेक्टर 17 ताज होटल के पीछे, क्रिकेट स्टेडियम के पास , सेक्टर 35 की मार्केट के पास ,किसान भवन से अंबाला जाने वाली सड़क पर , सेक्टर 25 चौक के अलावा लगाए जाते है। ड्रंक एंड ड्राइव नाकों पर ट्रैफिक पुलिस शराबी वाहन चालकों को पकड़कर उनके वाहनों को जब्त करती है और उनको चालान काटकर अगले दिन अदालत में भेजती है।
कैद से लेकर लाइसेंस रद्द होते है चालकों के
ड्रंक एंड ड्राइव करने पर पुलिस गाड़ी को जब्त करती है। अगले दिन अदालत गाड़ी चालक का लाइसेंस रद्द कर उन्हें सारे दिन खड़ा होने की सजा देती है। इसके अलावा 1000 से लेकर तीन हजार रुपये जुर्माना करती है। अदालत ने पांच बार ड्रंक एडं ड्राइव का चालान करवा चुके सेक्टर 40 वरूण कुमार को छह महीने की कैद ,तीन हजार जुर्माना और एक महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर चुकी है।
सड़क हादसे में आई कमी
सन------फैटल----नोन फैटल एक्सीडेंट-----घायल लोग------सड़क हादसे मे मरे लोग-------कुल सड़क हादसे
2011-----129-----------308---------------380-------------------136------------------437
2012-----130-----------289---------------358-------------------136------------------419
2013-----114-----------296---------------335-------------------117------------------410
2014------44-----------113---------------128--------------------44-------------------157
कोट
थाना पुलिस को एल्कोहल सेंसर दिए जा रहे है। ताकि वे भी नाके लगाकर शराबी वाहन चालकों को पकड़ सके। ट्रैफिक और थाना पुलिस मिलकर सड़क हादसे रोकेगी।
- मनीष चौधरी, एसएसपी ट्रैफिक