{"_id":"010f44efc0689a7707b3d051928f5041","slug":"drunk-car-driver-run-arrest-by-panchkula-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी चालक ने पुलिस से बचने के लिए भगाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी चालक ने पुलिस से बचने के लिए भगाई कार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कार को भगाना कार चालक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि कार चालक नशे में था। उसे जब रुकने का इशारा किया गया तो उसने भागने की कोशिश की। इसी चक्कर में एक पुलिस कर्मी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। आरोपी कार चालक मोहाली का रहने वाला है और वह चंडीगढ़ में दुकान चलाता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार रात शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ के एक दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीछा कर ब्लैक कलर की कार के चालक को काबू किया और कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी नैब सिंह ने बताया कि भगवान परशुराम चौक की ओर से तेज गति में आ रही कार को जब रुकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी को न केवल दौड़ा दिया, बल्कि एक पुलिस कर्मी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। चौकी प्रभारी ने बताया कि जब पीछा कर कार को बुड़नपुर टी प्वाइंड पर रोका गया तो उसने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से अभद्रता की। आरोपी की चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में सब्जी की दुकान बताई गई है। आरोपी ने पहचान मोहाली निवासी कर्ण सिंह बताया है।