फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunk bike driver hits cyclist, condition critical

नशे में बाइक चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Wed, 06 Jan 2021 08:47 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Drunk bike driver hits cyclist, condition critical
चंडीगढ़। सेक्टर-26 टीपीटी लाइट प्वाइंट सुखना पुल के पास नशे में धुत बाइक चालक ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौलीजागरां के विकास नगर निवासी राधे श्याम को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां वह उपचाराधीन है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पिंजौर के अब्दुल्लापुर निवासी प्रदीप के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्जकनर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में ओम प्रकाश ने बताया कि वह भाई के साथ मौलीजागरां स्थित किराए के मकान में रहता है। देर रात उक्त बाइक चालक ने सेक्टर-26 स्थित टीपीटी लाइट प्वांइट व रेलवे स्टेशन के पास सुखना पुल पर साइकिल सवार उसके भाई राधे श्याम को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं बाइक सवार को भी मामूली चोटें आई हैं। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया, जहां आरोपी के नशे में होने की पुष्टि हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed