{"_id":"5daff1f18ebc3e0159666005","slug":"drugs-smuggling-from-pakistan-via-firozpur-border-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः पाकिस्तान ने फिर भेजा 'बर्बादी का सामान', तरीका ऐसा देखकर बीएसएफ जवान चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुरः पाकिस्तान ने फिर भेजा 'बर्बादी का सामान', तरीका ऐसा देखकर बीएसएफ जवान चौंके
Wed, 23 Oct 2019 11:56 AM IST
खुशबू गोयल
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पाकिस्तान आए दिन देश में बर्बादी का सामान भेज रहा है। बुधवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसे देखकर बीएसएफ जवान भी चौंक गए।
बुधवार तड़के पाकिस्तानी तस्करों ने हेरोइन से भरे छह पैकेट भारतीय सीमा में फेंक दिए, जिसे बीएसएफ जवानों ने बरामद कर लिया। बीओपी बहादुर के पास फेंसिंग के पार ये पैकेट फेंके गए थे।
दूसरी और, पाकिस्तानी तस्करों ने मोहम्मद वाली चौकी के पास से दरिया के रास्ते साइकिल की ट्यूब में हेरोइन भर कर भारत भेजी, जिसे बीएसएफ जवानों ने पकड़ लिया। अब आसपस के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Trending Videos
प्लास्टिक की तीन बोतलों में भरी हेरोइन पकड़ी थी
बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्करों की ओर से तीन प्लास्टिक की बोतलों में भर कर फेंकी हेरोइन फेंसिंग और धुस्सी बांध के बीच भारतीय खेतों से बरामद की है। यह घटना सोमवार रात फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर स्थित बीएसएफ की बीओपी सतपाल के पास घटी और मंगलवार सुबह बीएसएफ जवानों ने सर्च अभियान दौरान हेरोइन से भरी तीन प्लास्टिक की बोतलें बरामद की है।
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार की रात के समय बीएसएफ बटालियन-136 के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। जवानों ने रात के समय घने अंधेरे में बार्डर पिल्लर नंबर-187/17-18 के नजदीक फेंसिंग और धुस्सी बांध के बीच भारतीय खेतों में कोई वस्तु गिरने की आवाज सुनी। मंगलवार की सुबह बीएसएफ की बीओपी सतपाल के पास भारतीय खेतों में जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया।
सर्च अभियान दौरान बीएसएफ जवानों को आईबी से साठ मीटर, फेंसिंग से पंद्रह मीटर और सतपाल पोस्ट से तीन सौ मीटर की दूरी पर प्लास्टिक की तीनबोतलें मिली, जिनमें हेरोइन भरी हुई थी। हेरोइन का वजन डेढ़ किलोग्राम आंका गया है। उल्लेखनीय है कि दस अक्तूबर लेकर अब तक पाकिस्तान की तरफ से अलग-अलग जगहों से भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप भेजी जा रही है, जिसे बीएसएफ ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।