{"_id":"5f0401828ebc3e432e60a574","slug":"drugs-and-arms-seized-by-bsf-from-border-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय तस्करों ने व्हाट्सऐप के जरिए मंगाई थी नशे और हथियारों की खेप, बीएसएफ ने पकड़ ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भारतीय तस्करों ने व्हाट्सऐप के जरिए मंगाई थी नशे और हथियारों की खेप, बीएसएफ ने पकड़ ली
Tue, 07 Jul 2020 10:31 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:31 AM IST
सार
- बीएसएफ व सीआईए स्टाफ ने हेरोइन व असलहा पकड़ा
- पौने आठ किलो हेरोइन, एक पिस्टल, दो मैगजीन
- दस कारतूस, दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ और सीआईए स्टाफ ने सोमवार को संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पाक तस्करों की ओर से सरहद पर भेजी गई हेरोइन और गोला-बारूद की खेप पकड़ी है। पाक तस्करों ने ममदोट स्थित बीएसएफ की बीओपी दोनो तेलू मल के पास फेंसिंग पार इसे खेत में इसे छिपाकर रखा था। बीएसएफ ने पौने आठ किलो हेरोइन, एक पिस्टल, दो मैगजीन, दस कारतूस और दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद किए हैं। उक्त सामग्री भारतीय तस्करों ने व्हाट्सएप के जरिए मंगवाई थी।
सूत्रों के मुताबिक, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पाक तस्करों ने सरहद पर लगी फेंसिंग पार भारतीय खेत में हेरोइन और असलहा की खेप छिपाकर रखी है। उक्त सामग्री भारतीय तस्करों ने व्हाट्ऐप के जरिए मंगवाई है। सीआईए स्टाफ ने इस संबंधी बीएसएफ अधिकारियों से संपर्क किया। बीएसएफ बटालियन-29 और सीआईए स्टाफ फिरोजपुर ने ममदोट स्थित बीएसएफ की बीओपी तोना तेलू मल के पास सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया।
इस दौरान खेत में छिपाकर रखी 7.714 किलो हेरोइन, एक पिस्टल, दो मैगजीन, दस कारतूस और दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद किए गए। सूत्रों के मुताबिक, पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पाक तस्करों के जरिए भारतीय तस्करों तक गोला-बारूद पहुंचाना शुरू किया है। तस्कर आगे गैंगस्टरों और आतंकियों को हथियार सप्लाई करते हैं। कुछ दिनों में सरहद पर हेरोइन व हथियारों की तस्करी का सिलसिला तेज हुआ है। छह माह के भीतर पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा से बीएसएफ ने 251.732 किलो हेरोइन, 19 पिस्टल, 32 मैगजीन, 324 कारतूस और छह पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड पकड़े हैं।