फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drugs and Arms Seized by BSF From Border in Firozpur

भारतीय तस्करों ने व्हाट्सऐप के जरिए मंगाई थी नशे और हथियारों की खेप, बीएसएफ ने पकड़ ली

Tue, 07 Jul 2020 10:31 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 07 Jul 2020 10:31 AM IST
सार

  • बीएसएफ व सीआईए स्टाफ ने हेरोइन व असलहा पकड़ा  
  • पौने आठ किलो हेरोइन, एक पिस्टल, दो मैगजीन
  • दस कारतूस, दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद

विज्ञापन
Drugs and Arms Seized by BSF From Border in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बीएसएफ और सीआईए स्टाफ ने सोमवार को संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पाक तस्करों की ओर से सरहद पर भेजी गई हेरोइन और गोला-बारूद की खेप पकड़ी है। पाक तस्करों ने ममदोट स्थित बीएसएफ की बीओपी दोनो तेलू मल के पास फेंसिंग पार इसे खेत में इसे छिपाकर रखा था। बीएसएफ ने पौने आठ किलो हेरोइन, एक पिस्टल, दो मैगजीन, दस कारतूस और दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद किए हैं। उक्त सामग्री भारतीय तस्करों ने व्हाट्सएप के जरिए मंगवाई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पाक तस्करों ने सरहद पर लगी फेंसिंग पार भारतीय खेत में हेरोइन और असलहा की खेप छिपाकर रखी है। उक्त सामग्री भारतीय तस्करों ने व्हाट्ऐप के जरिए मंगवाई है। सीआईए स्टाफ ने इस संबंधी बीएसएफ अधिकारियों से संपर्क किया। बीएसएफ बटालियन-29 और सीआईए स्टाफ फिरोजपुर ने ममदोट स्थित बीएसएफ की बीओपी तोना तेलू मल के पास सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान खेत में छिपाकर रखी 7.714 किलो हेरोइन, एक पिस्टल, दो मैगजीन, दस कारतूस और दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद किए गए। सूत्रों के मुताबिक, पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पाक तस्करों के जरिए भारतीय तस्करों तक गोला-बारूद पहुंचाना शुरू किया है। तस्कर आगे गैंगस्टरों और आतंकियों को हथियार सप्लाई करते हैं। कुछ दिनों में सरहद पर हेरोइन व हथियारों की तस्करी का सिलसिला तेज हुआ है। छह माह के भीतर पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा से बीएसएफ ने 251.732 किलो हेरोइन, 19 पिस्टल, 32 मैगजीन, 324 कारतूस और छह पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed