फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug Smuggling business was spread to abroad

पंजाब ड्रग रैकेटः विदेश तक फैला था कारोबार, पंजाब पुलिस की जांच में हो चुके हैं कई खुलासे

Thu, 14 Feb 2019 09:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Feb 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Drug Smuggling business was spread to abroad
सांकेतिक चित्र - फोटो : YouTube

करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी का कारोबार केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेश तक फैला हुआ था। यह बात उस समय सामने आई थी, जब पुलिस ने छह साल पहले मामले के आरोपियों को पकड़ना शुरू किया था। साथ ही आरोपियों ने इस बारे में कई खुलासे किए थे। उस समय पुलिस की तरफ से दावा किया गया था कि गिरोह का मुख्यारोपी जगदीश सिंह भोला था जबकि अन्य लोगों को वह अपने हिसाब से प्रयोग करता था।

विज्ञापन


इस कारोबार में एनआरआई लोगों के अलावा वह विदेशी नागरिकों को भी प्रयोग करता था जो कि विभिन्न देशों में उसके कारोबार को फैलाते थे। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने नशे के पैसे से वहां पर काफी संपत्ति भी बनाई हुई है। 
विज्ञापन


...जब पुलिस के हाथ से निकल गया था भोला
जगदीश भोला के खिलाफ पुलिस को काफी अहम जानकारियां मिल गई थीं। इसके बाद पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुट गईं थीं। फेज-10 स्थित भोला के घर पर मार्च 2013 में पुलिस ने दबिश दी थी लेकिन उस समय वह भागने में कामयाब रहा था। उसके घर से पुलिस ने करोड़ों रुपये का नशीला पदार्थ बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने उसी साल उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से 35 पासपोर्ट, एक वीजा पंचिंग मशीन भी बरामद हुई थी। इसके अलावा पुलिस ने उस समय दावा किया था उसके पास से एक ब्रिटिश और 8 कैनेडियन पासपोर्ट भी बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed