फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug inspector suspended in bribery case in Chandigarh

Chandigarh: रिश्वत मामले में फरार ड्रग इंस्पेक्टर निलंबित, स्वास्थ्य सचिव ने की कार्रवाई

Thu, 05 Oct 2023 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 10:27 AM IST
सार

चंडीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो ने सुनील चौधरी और उसके साथी अशोक नरूला के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अशोक नरूला को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, जबकि सुनील चौधरी अभी फरार चल रहा है।

विज्ञापन
Drug inspector suspended in bribery case in Chandigarh
ड्रग इंस्पेक्टर निलंबित

विस्तार

चंडीगढ़ में रिश्वत मामले में फरार चल रहे ड्रग इंस्पेक्टर को स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने बुधवार को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के स्वीकृति के बाद की गई है। वहीं, आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। दूसरी ओर विजिलेंस ने मामले की रिपोर्ट सौंप दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने ड्रग इंस्पेक्टर सुनील चौधरी के खिलाफ कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है। स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर आरोप साबित हुआ तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: SYL: एसवाईएल पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो ने सुनील चौधरी और उसके साथी अशोक नरूला के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अशोक नरूला को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, जबकि सुनील चौधरी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 27 सितंबर को पुलिस स्टेशन विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया था। यह कार्रवाई धनास में ग्राम संपर्क के सामने ऑर्थोपेडिक सर्जिकल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को डरा-धमकाकर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में की गई थी।

विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर अशोक नरूला को रंगे हाथ 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार अशोक नरूला फरार सुनील चौधरी के साथ काफी समय से जुड़ा था। ये दोनों इसी तरह के गलत कामों में संलिप्त थे। विजिलेंस ड्रग इंस्पेक्टर की संपत्तियों और बैंक खातों की जांच करने में जुटी है। अशोक नरूला का सेक्टर- 20 में घर और दफ्तर है। वह अकाउंट्स का काम करता है। सुनील चौधरी और नरूला का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed