फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug, alcohol and the gold can be used in upcoming elections, says congress

चुनाव में हो सकता है नशे, शराब और सोने का इस्तेमाल

Sun, 04 Dec 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Dec 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
drug, alcohol and the gold can be used in upcoming elections, says congress
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त ओपी रावत की उस चेतावनी पर चिंता जताई है, जिसमें रावत की ओर से सरकार के नोटबंदी के फैसले की वजह से आगामी विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने की मंशा से नकदी की जगह शराब, नशीले पदार्थ और सोने का इस्तेमाल होने की पूरी उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं परनीत कौर व ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा है कि चुनाव आयुक्त द्वारा जताई गई आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इससे नोटबंदी पर कांग्रेस का पक्ष साबित होता है। चुनाव आयुक्त की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि पंजाब सहित चुनाव का सामना कर रहे अन्य राज्यों में भी वस्तु विनिमय के तहत होने वाले सौदे माहौल बिगाड़ सकते हैं। यह वातावरण निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के अनुकूल नहीं है। 
विज्ञापन


चुनाव में बड़े स्तर पर हिंसा आशंका भी जताई
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की मांग के मुताबिक पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू कर ही स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराया जा सकता है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि आयोग तत्काल दखल देकर कमान अपने हाथों में ले। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राज्य में पहले से बड़े स्तर पर नशाखोरी के चलते चुनाव आयुक्त की टिप्पणी के बाद तुरंत कार्रवाई की जरूरत है। आयोग पहले भी राज्य में चुनावी वातावरण बिगड़ने को लेकर कांग्रेस के आरोपों को साबित कर चुका है। चुनाव आयुक्त के ताजा बयान कांग्रेस के डर की पुष्टि करते हैं कि, जिसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के कदम के चलते हालात बिगड़ सकते हैं। अगर तुरंत उचित कदम न उठाए गए तो चुनाव में बड़े स्तर पर हिंसा होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed