फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug addiction made former soldier a thief, arrested

Chandigarh: पूर्व फौजी बना चोर, नशे की लत को पूरा करने के लिए देता था अपराध को अंजाम

Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ साल 2020 में सेक्टर-31 थाने में चोरी और ट्रैसपासिंग के दो केस दर्ज किए गए थे। आरोपी दसवीं पास है। पुलिस के मुताबिक ड्रग लेने का आदी है।

विज्ञापन
Drug addiction made former soldier a thief, arrested
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-51 में चोरी के मामले में सेक्टर-49 पुलिस ने एक पूर्व फौजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहाली फेज-7 निवासी हरविंदर सिंह उर्फ करण (27) के रूप में हुई है। आरोपी ने साल 2015 में सेना ज्वाइन की थी और जम्मू-कश्मीर में उसकी तैनाती हुई थी लेकिन कुछ समय बाद आरोपी सेना छोड़कर ओला कैब चलाने लगा। वह नशे का आदी हो गया। इस लत को पूरा करने के लिए ट्राइसिटी में चोरियां करने लग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कई तरह के प्रॉपर्टी से जुड़े अपराधों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


पिछले कई साल से वह ट्राइसिटी में आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ साल 2020 में सेक्टर-31 थाने में चोरी और ट्रैसपासिंग के दो केस दर्ज किए गए थे। आरोपी दसवीं पास है। पुलिस के मुताबिक ड्रग लेने का आदी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह वर्ष 2021 के मध्य से ट्राइसिटी में चोरियां कर रहा था। पुलिस ने उससे चोरी का सामान भी बरामद किया है। इसे उसने चंडीगढ़ और मोहाली से चुराया था।
विज्ञापन


यह सामान हुआ बरामद
पुलिस को आरोपी के पास से पल्सर मोटरसाइकिल, हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा, टीवी, दो कैमरे, 9 गैस सिलिंडर और कई देशों के 92 सिक्के मिले हैं।

इस केस में पकड़ा गया
चंडीगढ़ के सेक्टर 51 की रहने वाली सुधा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ फिरोजपुर (पंजाब) गई थी। 29 अक्तूबर को जब वह वापस आई तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। लगभग 95 हजार रुपये की नकदी और 80-90 ग्राम सोने की ज्वेलरी गायब थी। इसमें ईयर रिंग्स, चेन और रिंग शामिल थी। इसे लेकर 29 अक्तूबर को सेक्टर-49 पुलिस थाने ने चोरी और ट्रेसपासिंग का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed