फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug addict, had mortgaged his wife's scooter to buy heroin.

Chandigarh News: नशे की लत, हेरोइन खरीदने के लिए पत्नी का स्कूटर रख दिया था गिरवी

Tue, 10 Oct 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Drug addict, had mortgaged his wife's scooter to buy heroin.
चंडीगढ़। मौलीजागरां में रहने वाले एक 28 वर्षीय विवाहित ने नशे की लत को पूरा करने के लिए पत्नी का स्कूटर ही गिरवी रख दिया था। थाना पुलिस ने उसके रिमांड के दौरान जानकारी जुटाई कि उसने हेरोइन मौलीजागरां की ही रहने वाली मीना उर्फ मीनू नामक महिला से खरीदी थी। सोमवार शाम को पुलिस ने सर्च वारंट हासिल कर महिला के घर पर सर्च की और जुपिटर स्कूटर बरामद किया और साथ ही महिला के पास से साढ़े पांच ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी महिला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि बीते 7 अक्तूबर को मौली कांप्लेक्स के 28 वर्षीय युवक करण सिंह उर्फ कर्मा को 7.97 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा गया था। उसे थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मक्खन माजरा में दबोचा था। शक के आधार पर आरोपी को काबू कर उससे नशा बरामद किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया था। रिमांड में उसने बताया था कि उसने नशा लेने के लिए पत्नी का स्कूटर गिरवी रख दिया था। जांच में सामने आया है कि करण पहले भी आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है और ट्राइसिटी में वारदातें कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed