फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug addict girl Video viral user wrote on X Kejriwal made Punjab San Francisco

Punjab: नशे में झूमती हुई युवती का Video वायरल, यूजर ने लिखा- केजरीवाल ने पंजाब को सैन फ्रांसिस्को बना दिया

Mon, 24 Jun 2024 08:06 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Jun 2024 08:06 PM IST
सार

पंजाब के युवा नशे के दलदल में धंसते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नशे की हालत में है और ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
drug addict girl Video viral user wrote on X Kejriwal made Punjab San Francisco
सोशल मीडिया पर वायरल युवती का वीडियो - फोटो : social media

विस्तार

पंजाब की जवानी को नशा अपने चंगुल में जकड़ता जा रहा है। आए दिन नशे की ओवरडोज से युवाओं की मौत की खबरें रोजाना आ रही हैं। रविवार को दो युवकों की नशे से मौत हुई थी। वहीं सोशल मीडिया पर नशे की हालत में झूमती हुई एक युवती की वीडियो वायरल हो रही है। यह वीडियो अमृतसर के मोहकपुरा थाने के अंतर्गत जीटी रोड का है। नशे में डूबी लड़की के वीडियो ने सरकार और प्रशासन की तरफ से नशे के खिलाफ किए जा रहे दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर सुनंदा रॉय ने यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने एक साथ तीन अलग-अलग वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें नशे की हालत में एक युवती, महिला और एक पुरुष झूम रहा है। तीनों वीडियों में दिख रहे लोगों ने इतना ज्यादा नशा किया हुआ है कि वे ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


इसके साथ ही सुनंदा रॉय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को सैन फ्रांसिस्को बना दिया। लोग नशे के आदी हैं और ठीक से चल भी नहीं पाते या खड़े भी नहीं हो पाते। 

इस वीडियो को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अपने एक्स पर शेयर किया है। सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने सत्ता में आने से पहले तीन महीने में पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन उस समय को दो साल बीत चुके हैं। लेकिन गुरु नगरी ही नहीं पूरे पंजाब में नशा धड़ल्ले से बिक रहा है।


एक और एक्स यूजर ने शेयर किया वीडियो
वहीं एक अन्य यूजर ने भी इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि युवती की उम्र करीब 20 साल होगी। यह देर के अंधेरे में नशे में झूम रही है। शायद कई लोग नशे और पैसों के लिए इसका यौन शोषण करते होंगे। यह बहुत खराब स्थिति है।

इससे पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो
पंजाब में नशे के आदि युवाओं के इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं। वहीं लोग इन वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार नशे को खत्म करने के लाख दावे करती है, लेकिन पंजाब के गांव-गांव में नशा खुलेआम बिक रहा है।

दो युवाओं की हुई मौत
इससे पहले प्रदेश में रविवार को दो युवाओं की मौत की घटनाएं हुई हैं। तरनतारन में 22 वर्षीय और मोगा में 24 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हुई थी। परिजनों ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उनका आरोप था कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रदेश को नशा मुक्त करने का दावा किया था। बावजूद इसके पंजाब में रोजाना नशे से युवाओं की मौत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed