{"_id":"62d164a7a8a702091f1efc04","slug":"drop-in-temperature-recorded-in-amritsar-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में भारी बरसात: सड़कों पर भरा पानी, लोग घरों में दुबके, सात डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में भारी बरसात: सड़कों पर भरा पानी, लोग घरों में दुबके, सात डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान
Fri, 15 Jul 2022 06:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Jul 2022 06:35 PM IST
सार
मौसम ठंडा हो जाने की वजह से लोगों को एसी वगैरह बंद करने पड़े। सुबह छह बजे से ही बादल पूरे शहर पर छा गए और 6:30 बजे से झमाझम बरसात शुरू हो गई। बरसात इतनी तेज थी कि महज पांच घंटे की बारिश में नगर निगम के तमाम दावे डूब गए। इस दौरान शहर के स्कूलों में बच्चों की हाजिरी भी कम ही रही।
विज्ञापन
बरसात में गुजरते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बरसात ने शहर को जलमग्न कर दिया है। पहले सुबह करीब पौने चार बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो कुछ ही देर बाद थम गई। इसके बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे फिर से शुरू हुई बरसात देखते ही देखते मूसलाधार बारिश में बदल गई, जो पांच घंटे जारी रही। शहर के कई इलाके पानी में डूब गए और जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई इलाकों में जलभराव के कारण चौपहिया और दोपहिया वाहन सड़कों पर ही बंद हो गए। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किए मगर तेज बरसात के आगे इंतजाम बौने नजर आए। बरसात की वजह से अमृतसर का अधिकतम तापमान सात डिग्री तक लुढ़क गया। शुक्रवार को अमृतसर का दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम ठंडा हो जाने की वजह से लोगों को एसी वगैरह बंद करने पड़े। सुबह छह बजे से ही बादल पूरे शहर पर छा गए और 6:30 बजे से झमाझम बरसात शुरू हो गई। बरसात इतनी तेज थी कि महज पांच घंटे की बारिश में नगर निगम के तमाम दावे डूब गए। इस दौरान शहर के स्कूलों में बच्चों की हाजिरी भी कम ही रही।
परिजनों को अपने बच्चों को स्कूल तक ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया था। दोपहर 12 बजे के बाद बरसात कुछ धीमी हुई तो लोग घरों से बाहर निकले। तेज बरसात से हेरिटेज स्ट्रीट भी पानी में डूब गई। लोहगढ़ गेट, चाटीविंड गेट, क्रिस्टल चौक, सर्कुलर रोड, बटाला रोड, मजीठा रोड, पुतलीघर, रणजीत एवेन्यू, ग्रीन एवेन्यू समेत शहर के ज्यादातर इलाकों में ट्रैफिक जाम रहा। कई कारें पानी में बंद हो गईं। इस बीच लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए। पुलिसकर्मी भी बरसात के बीच ही छाते लेकर ट्रैफिक को बहाल रहे थे।