{"_id":"69611c486ecb1ac4e3010263","slug":"drones-will-be-used-to-monitor-and-prevent-illegal-dumping-of-plastic-waste-ensuring-safety-for-drivers-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-116120-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्लास्टिक डोर पर रोक लगाने के लिए ड्रोन से निगरानी, वाहन चालकों को मिलेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्लास्टिक डोर पर रोक लगाने के लिए ड्रोन से निगरानी, वाहन चालकों को मिलेगी सुरक्षा
विज्ञापन
अमृतसर। लोहड़ी के अवसर पर जानलेवा प्लास्टिक डोर से पतंगबाजी पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस और समाजसेवी संगठनों ने योजना बनाई है। पुलिस छतों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद लेगी। अगर कोई व्यक्ति इस खतरनाक डोर से पतंगबाजी करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को नावल्टी चौक में मीडिया से साझा की।
भुल्लर ने बताया कि इस डोर के कारण अब तक कई लोग, जानवर और पक्षी घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस साल पुलिस ने 24 मामले दर्ज कर 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया है और 4,276 प्लास्टिक डोर के गट्टू बरामद किए हैं।
इसके साथ ही जस्ट सेवा सोसायटी के साथ मिलकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। उनके वाहनों के हैंडल्स पर स्टील की वायर लगाई जा रही है ताकि प्लास्टिक डोर से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों से अपील की है कि वे पारंपरिक डोर का इस्तेमाल करें और प्लास्टिक डोर से होने वाली दुर्घटनाओं से बचें। इस मौके पर डीसीपी जगजीत सिंह वालिया, डीसीपी शिरिवानीला, एसीपी रिषभ भोला, और एडीसीपी अमनदीप कौर भी उपस्थित थे। संवाद