{"_id":"683b6b460bb03ecf3800a6a1","slug":"drone-attack-on-air-force-station-panic-due-to-bomb-blast-in-airmes-chandigarh-news-c-16-pkl1091-725490-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला, एयरमेस में बम फटने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला, एयरमेस में बम फटने से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। थ्री बीआरडी एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 12 रिंग में एयर मेस में बम फटने की सूचना मिली। यह केंद्र सरकार की ओर से आयोजित दूसरे नागरिक सुरक्षा अभ्यास ऑपरेशन शील्ड के हिस्से के रूप में की गई एक मॉकड्रिल थी। इसका उद्देश्य आपातकाल में नागरिक व रक्षा एजेंसियों के समन्वय, तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं का परीक्षण करना था।
बम फटने की सूचना मिलते ही वायुसेना ने तुरंत चंडीगढ़ पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद डीसी चंडीगढ़, एसएसपी, कई डीएसपी, एसडीएम (ईस्ट और साउथ), और तीन एसएचओ सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां भी तुरंत स्टेशन पर पहुंच गईं। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आपातकालीन वाहनों को जल्द से जल्द एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचाने के लिए वायरलेस सेट पर संदेश प्रसारित किया और मार्ग सुगम बनाया।
पुलिस और वायुसेना के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जबकि मामूली चोटों वाले लोगों को बस से ले जाया गया। बाद में बताया गया कि यह पूरी कवायद सुरक्षा के मद्देनजर एक मॉकड्रिल थी। सेक्टर-47 के सामुदायिक केंद्र को इस अभ्यास के लिए एक अस्थायी अस्पताल में बदल दिया गया था। ऑपरेशन शील्ड अभ्यास के तहत चंडीगढ़ के वायुसेना स्टेशन पर दुश्मन के ड्रोन के झुंड से हमला करने की स्थिति का अनुकरण किया गया था। यह अभ्यास देश की पश्चिमी सीमा से सटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में आयोजित किया गया था।