फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drizzle in the morning, but the temperature did not drop

Chandigarh News: सुबह बूंदाबांदी, पर तापमान में नहीं आई गिरावट

Mon, 25 Mar 2024 03:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning, but the temperature did not drop
चंडीगढ़। शहर में रविवार सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बादल छाए रहे। तेज हवाएं भी चलीं लेकिन इसका तापमान पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को शहर में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी।
विज्ञापन

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। सोमवार को तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज करने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा लेकिन 28 मार्च को फिर से मौसम बदल सकता है और बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार एक मार्च से लेकर रविवार शाम 5:30 बजे तक शहर में 21.5 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 47 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed