फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   driving training school will open in 21 district in haryana

21 जिलों में चालक प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे: पंवार

Thu, 14 Jan 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 14 Jan 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
driving training school will open in 21 district in haryana

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व लोगों को यातायात की अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने इस काम में पुलिस विभाग की भूमिका की सराहना की।

विज्ञापन


कैप्टन बुधवार को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में संबोधित कर रहे थे। यहां वे पुलिस विभाग की ओर से आयोजित तृतीय राज्यस्तरीय अंतर्विद्यालय एवं अंतर महाविद्यालय सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2015-16 में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे थे। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


पंवार ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी 21 जिलों में चालक प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। दस एकड़ जमीन में खुलने वाले इन केंद्रों में हर प्रकार के व्हीकल के लिए प्रशिक्षण की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मेवात में गांव छपेड़ा में चालक प्रशिक्षण केंद्र के लिए 65 कनाल भूमि लीज पर ली गई है, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में एक हजार 170 स्थानों को संभावित खतरे के लिए चिन्हित किया गया था, जिसमें से एक हजार 70 स्थानों को ठीक कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। एडीजीपी सीआईडी शत्रुजीत ने बताया कि वर्ष 2012-13 में फरीदाबाद शिक्षा विभाग, शैक्षणिक संस्थान एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अन्तर विद्यालय सडक़ सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता करवाई गई थी।

ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम:  
लेवल-एक में डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद की नैंसी, वशिका व अशिता प्रथम, नवज्योति सीसे स्कूल झज्जर की सुप्रिया, सक्षम व सरीश्ता द्वितीय तथा डीएवी स्कूल गुडग़ांव के प्रियांशु, मनन, कीषा भाटिया तृतीय स्थान पर रहे। लेवर-दो में ओएस डीएवी पब्लिक स्कूल के आदित्य, वंश व कुनाल प्रथम, रेवाड़ी आर्य स्कूल के ईशु, साक्षी, कर्ण की टीम द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय तुमना, रेवाड़ी के सचिन, सुशांत व मोनिका तृतीय स्थान पर रहे। लेवल-तीन में माडर्न विद्या निकेतन फरीदाबाद कतन, दक्षिता व भारत की टीम प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल रोहतक के ध्रुव भल्ला, मानस व योगेश बल्हारा द्वितीय तथा सालवन पब्लिक स्कूल गुडग़ांव के कुमवद, आंचल व अनुभव अहलावत तृतीय स्थान पर रहे। मुख्यातिथि ने सभी प्रथम विजेता बच्चों को लैपटाप, स्मृति चिन्ह व ट्राफी व अन्य विजेताओं को आईपैड व स्मृति चिन्ह दिए गए।


ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, एडीजीपी पीके अग्रवाल, मोहम्मद अकील, सीपी ओपी सिंह, डीआईजी शिवास कविराज, उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़, पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, एसडीएम ममता शर्मा सहित पुलिस व प्रशसन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed