फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drivers, conductors and clerks warned of agitation if salaries are not increased.

Chandigarh News: वेतन नहीं बढ़ाने पर चालक-परिचालक और लिपिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 29 Feb 2024 07:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Drivers, conductors and clerks warned of agitation if salaries are not increased.
यूनियन का दावा, बैठक में सरकार ने मांगों पर जताई थी सहमति
विज्ञापन

चंडीगढ़। चालक-परिचालक और लिपिकों का वेतन मान नहीं बढ़ाने के हरियाणा सरकार के फैसले पर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने कड़ी आपत्ति जताई है। यूनियन ने चेताया कि अगर सरकार ने वेतन नहीं बढ़ाया तो कर्मचारी राज्यस्तरीय आंदोलन करेंगे। गौर हो कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार के पास वेतन बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद और महासचिव सुमेर सिवाच ने कहा कि जल्द ही राज्य कमेटी की बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन की तैयारी व रणनीति तय की जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि चालक, परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान बढ़ाने के बारे में परिवहन मंत्री ने सांझा मोर्चा के साथ हुई बैठक में वादा किया था।
विज्ञापन

राज्य उप महासचिव पवन शर्मा, राज्य उप प्रधान जय कुंवर दहिया ने कहा कि सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत बसों को ठेके पर लेने की नीति व 265 रूट परमिट पॉलिसी वापस लेने, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश कटौती पत्र वापस लेने, ग्रुप डी के कर्मचारियों को कामन कैडर से बाहर करने, तकनीकी पदों पर प्रमोशन देने, दो साल का बोनस देने, वेतन विसंगति दूर करने और सभी खाली पदों पर प्रमोशन करने सहमति जताई थी। लेकिन सरकार अब इन फैसलों को मानने से मुकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed