फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver died in road accident in Chandigarh

चंडीगढ़ः अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर पलटा ऑटो, चालक की मौत

Mon, 23 Dec 2019 11:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Dec 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Driver died in road accident in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मलोया स्थित स्नेहालय के पास रविवार रात धुंध के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान मुल्लापुर के गरीबदास कालोनी निवासी रविंद्र कुमार (50) के रूप में हुई है। उधर, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। मलोया थाना पुलिस ने 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्रत्यक्षदर्शी लालू गुप्ता (39) ने बताया कि वह मलोया कालोनी में रहते हैं। बीती रविवार शाम करीब 7 बजे वह साइकिल से  सब्जी लेने मार्केट गए थे। लौटते वक्त रात करीब 8.30 बजे जब वह मलोया स्नेहालय के पास पहुंचे तो तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो बीच सड़क पर पलटी खा गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके पर भी आया लेकिन ऑटो चालक को लहूलुहान स्थिति में देख वह मौके से फरार हो गया। धुंध के कारण वह आरोपी वाहन चालक के वाहन को नहीं देख पाए। 

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक रविंद्र मुल्लांपुर में परिवार समेत रहता है। वह देर शाम अपने घर लौट रहा था। वहीं पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है, जिससे आरोपी चालक की पहचान हो सके।  

धुंध में कार अनियंत्रित होकर चौक पर पोल से टकराई, चालक घायल
उधर, फर्नीचर मार्केट चौक पर सोमवार तड़के करीब चार बजे धुंध के कारण एक सड़क हादसा हो गया। यहां हिमाचल नंबर की मारुति कार अनियंत्रित होकर चौक पर चढ़कर पोल से टकरा गई। हादसे में कार चालक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। संबंधित थाना पुलिस ने घायल को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद चालक को छुट्टी दे दी गई। मामले सेक्टर 36 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed