फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dress code implemented for officers and employees

Chandigarh News: विधानसभा में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड

Tue, 27 Feb 2024 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dress code implemented for officers and employees
संसद में ड्रेस कोड लागू है, मगर पूरे स्टाफ के लिए नहीं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में प्रथम श्रेणी के अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया लेकिन पूरे स्टाफ के लिए नहीं है। सत्र के दौरान सदन में ड्यूटी देने वाले ऑफिस टेबल के अधिकारी, रिपोर्टर स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और सदन में सेवारत सहायक स्टाफ के लिए ही ड्रेस लागू की गई है। ड्रेस कोड के तहत ग्रुप ए के अधिकारी गर्मियों में फॉर्मल पैंट-शर्ट, टाई और सर्दियों में ब्लेजर डालेंगे। वर्दी के लिए अधिकारी स्वयं खर्च करेंगे। ग्रुप बी के पुरुष अधिकारी गर्मियों में सफेद कमीज और ग्रे रंग की पैंट पहनेंगे। सर्दियों में ग्रे रंग का ब्लेजर, प्लेन नेवी ब्लू रंग की टाई तय की गई है। इस श्रेणी की महिला अधिकारी गर्मियों में पूरा लीफ ग्रीन रंग का सूट-दुपट्टा डालेंगी और सर्दियों में इसके साथ बेज रंग का ब्लेजर या कार्डिगन पहनेंगी। ग्रुप सी के पुरुष कर्मचारियों के गर्मियों में वाइट रंग की कमीज व ग्रे ब्लू रंग की पैंट निर्धारित की गई है। सर्दियों में ग्रे ब्लू रंग का ब्लेजर पहनेंगे। महिला कर्मचारी गर्मियों में स्काई ब्लू रंग का सूट/दुपट्टा व सर्दियों में इसके साथ बेज रंग का ब्लेजर/कार्डिगन डालेंगी। ग्रुप डी के कर्मचारी ब्लैक ग्रे के रंग की पैंट-कमीज और सर्दियों में इसके साथ नेवी ब्लू रंग का स्वेटर डालेंगे। वहीं, सीनियर प्रतिवेदक एवं प्रतिवेदक पुरुष बंद गले वाला ब्लू रंग का सूट डालेंगे और महिला स्टाफ लाइट ब्लू रंग की साड़ी या सूट के साथ ब्लू रंग का ब्लेजर/ कार्डिगन पहनेंगी। सभी अधिकारी, कर्मचारियों के लिए फॉर्मल काले रंग के जूते तय किए गए हैं। जो भी अधिकारी/कर्मचारी पगड़ी पहनते हैं वे नेवी ब्लू रंग की पगड़ी पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed