{"_id":"66fd7b7dd34725c2430e1605","slug":"dress-code-for-convocation-of-pgi-chandigarh-boys-will-wear-dhoti-kurta-and-girls-will-wear-saree-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI Chandigarh: पीजीआई के दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड, लड़के पहनेंगे धोती-कुर्ता व लड़कियां साड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI Chandigarh: पीजीआई के दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड, लड़के पहनेंगे धोती-कुर्ता व लड़कियां साड़ी
Wed, 02 Oct 2024 10:28 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:28 PM IST
सार
पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर धोती-कुर्ता और महिला चिकित्सक साड़ी में अपनी डिग्री लेंगी। पीजीआई के दीक्षांत समारोह के लिए यह ड्रेस कोड तय किया गया है। दीक्षांत समारोह 6 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई चंडीगढ़ में 6 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक दिखेगी। इसके लिए संस्थान ने छात्रों के लिए विशेष परंपरागत ड्रेस कोड तय किया है। इसके अंतर्गत लड़कों के लिए भूरे रंग के जूते के साथ क्रीम कलर का पजामा कुर्ता और लड़कियों के लिए सुनहरे बॉर्डर वाली क्रीम रंग की साड़ी शामिल की गई है। वहीं, भारतीय परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए इस दीक्षांत में छात्र विशेष तरह का उत्तरियम भी लेंगे। इसके रंग का निर्धारण उनके कोर्स के अनुसार किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा होंगे। वह समारोह में लगभग 100 छात्रों को मेडल सहित 1550 डिग्री प्रदान करेंगे। यह दीक्षांत समारोह मुख्य रूप से पैरामेडिकल छात्रों के लिए आयोजित किया गया है। इसमें डीएम, एमसीएच, पीएचडी, एमडी, एमएस, एमपीएच और एमडीएस के छात्र डिग्री प्राप्त करेंगे। पीजीआई प्रशासन ने छात्रों को कपड़ों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, विशेष तरह के उत्तरियम की व्यवस्था संस्थान अपने स्तर पर करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की सभी प्रतिभागी एक पोशाक में ही कार्यक्रम में शामिल हो सके।
विज्ञापन
अलग-अलग रंग के उत्तरियम
पीजीआई प्रशासन ने अलग-अलग डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को चिन्हित करने के लिए उनके कोर्स के हिसाब से विशेष प्रकार व विशेष रंग वाले उत्तरियम तय किए हैं। इसमें डीएम, एमसीएच और पीएचडी के लिए पीला रंग, एमडी, एमएस, एमपीएच, एमडीएस के लिए बैगनी रंग और एमएससी और बीएससी के लिए क्रमशः इंडिगो ब्लू और बॉटल ग्रीन रंग तय किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय परंपरा वाले वस्त्र की प्रधानता का आदेश
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 अगस्त को एक आदेश जारी किया था। इसमें औपनिवेशिक वस्त्र और टोपी को हटाकर दीक्षांत समारोह के लिए भारतीय संस्कृति और परंपरा आधारित वस्त्र अपनाने का आदेश दिया गया था। इस आदेश को देश के राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों, जिसमें पीजीआई, एम्स नई दिल्ली, जेआईपीएमईआर पांडिचेरी और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान बंगलूरू जैसे संस्थान में लागू किया जाना था। आदेश में इस बात पर जोर दिया गया था कि दीक्षांत समारोह के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले काले गाउन और टोपी को बदलने की जरूरत है।