फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Draw held in private schools for admission in entry classes, some had happy faces, many were disappointed

Chandigarh News: एंट्री कक्षाओं में दाखिले के लिए निजी स्कूलों में निकाला ड्रॉ, कुछ के चेहरे खिले, कइयों को मायूसी

Sun, 21 Jan 2024 04:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Draw held in private schools for admission in entry classes, some had happy faces, many were disappointed
चंडीगढ़। शहर के प्रमुख निजी स्कूलों में शनिवार को एंट्री कक्षाओं में दाखिले के लिए ड्रॉ निकाला गया। कुछ स्कूलों में ऑनलाइन ड्रॉ निकाला गया तो कुछ स्कूलों में ड्रॉ को लाइव देखने के लिए परिजन स्कूल पहुंचे। सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐनीज और भवन विद्यालय में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। ड्रॉ के बाद जिन परिजनों के बच्चों को दाखिला मिला, उनके चेहरे खिले हुए नजर आए। दाखिला नहीं मिलने पर कई परिजन मायूस नजर आए। सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐनीज स्कूल में नर्सरी की कुल 160 सीटों के लिए कुल 1704 आवेदन आए थे। विभिन्न श्रेणियों के तहत छात्रों का चयन किया गया। सिबलिंग श्रेणी में मुख्य रूप से 15 लड़कियों ने पंजीकरण कराया और सभी का चयन किया गया। सिबलिंग वर्ग में पंजीकरण कराने वाले 29 लड़कों में से 10 का ड्राॅ के माध्यम से चयन किया गया और 10 को प्रतीक्षा सूची में डाला गया। सामान्य वर्ग में कुल सीटों की संख्या 56 है। 56 में से 22 सीटें लड़कों और 34 लड़कियों के लिए रखी गईं। सामान्य वर्ग के तहत पहले लड़कों के लिए ड्राॅ निकाला गया और फिर लड़कियों के लिए। स्कूल की तरफ से बताया गया है कि शनिवार को जिनका नाम ड्रॉ में आया है, उनकी सूची या प्रवेश की जानकारी 23 जनवरी दोपहर दो बजे स्कूल की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी। बता दें कि स्कूल में ईडब्लूएस सीटें अभी खाली हैं। योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी से पहले स्कूल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि शनिवार को सेक्टर-32 स्थित सौपिंस स्कूल और सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल के भी ड्रॉ निकाले गए।
विज्ञापन


स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल में कईयों को मिला दाखिला
सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल में कुल 160 सीटें हैं, जिनमें से शनिवार को 120 सीटों पर बच्चों को दाखिला मिला। स्कूल की 160 सीटों में से ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 40 सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा सामान्य वर्ग की 54 सीटें और सिबलिंग श्रेणी की 66 सीटें हैं। ड्राॅ के जरिए विद्यार्थियों का चयन नहीं किया। छात्रों को सिबलिंग श्रेणी से चुना गया और उन बच्चों को चुना गया जो पहले सेक्टर-24 में स्ट्रॉबेरी फील्ड्स प्ले स्कूल में थे। स्कूल की तरफ से बताया गया कि प्रवेश प्रक्रिया प्रशासन द्वारा परिभाषित अनुसार होगी। साथ ही ईडब्ल्यूएस प्रवेश प्रशासन के केंद्रीय पोर्टल के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


भवन विद्यालय (जूनियर) में निकाला ड्रॉ
सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय (जूनियर) में कुल 100 सीटें हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 40 सीटें, जबकि अन्य विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। इसमें भाई-बहन श्रेणी के लिए 20 फीसदी, 10 फीसदी प्रबंधन सीटें, आवश्यकता के अनुसार भवन कर्मचारी के लिए सीट, स्कूल के पूर्व छात्रों के लिए पांच फीसदी सीटें और 25 फीसदी ईडब्ल्यूएस सीटें हैं। इसके अलावा सामान्य श्रेणी के लिए सीटें हैं। शनिवार को ड्रॉ के माध्यम से सामान्य वर्ग के लिए 20 लड़के और 20 लड़कियों का चयन किया गया। सिबलिंग श्रेणी में मुख्य रूप से 20 विद्यार्थियों का चयन किया गया। स्कूल की तरफ से प्रतीक्षा सूची में भाई-बहन श्रेणी में एक और सामान्य श्रेणी में तीन बच्चों को रखा गया है। सभी सूची और प्रवेश दिशानिर्देश स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। स्कूल की तरफ से बताया गया कि परिजनों को 24 जनवरी से 13 फरवरी के बीच फीस जमा करनी होगी।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed