फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drama of kin to ask for money were made ??Kidnaping

गजब, अपने ही अपहरण का रच दिया ड्रामा

Wed, 18 Dec 2013 08:49 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 18 Dec 2013 08:49 PM IST
विज्ञापन
Drama of kin to ask for money were made ??Kidnaping
सेक्टर-16 इंद्रा कालोनी से गायब हुए युवक और उसके बाद एक लाख रुपये फिरौती की मांग की वारदात को सेक्टर-14 थाना पुलिस ने सुलझा लिया है।
विज्ञापन


यह एक ड्रामा रचा गया था, जिसका मास्टरमाइंड खुद गायब हुआ युवक ही था। उसने ही खुद को गायब कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

पुलिस ने उसे जीरकपुर से सकुशल रिकवर कर परिजनों के हवाले कर दिया। सेक्टर-14 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप की टीम व साइबर सेल टीम की संयुक्त पड़ताल ने इस मामले से पर्दा उठाया।

शनिवार को जोगिंदर सिंह (21) घर से कहीं चला गया था। सोमवार को उसके मोबाइल नंबर से दो बार फोन आया और एक लाख रुपये फिरौती की मांग की गई।

जोगिंदर की मां लीलावती ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कराया कि उसका बेटा सेक्टर 8 में बाइक और गाडियों पर सीट कवर चढ़ाने का काम करता था।

इस लिए वहां भी तलाश किया गया, लेकिन उसके बारें में कुछ पता नहीं चला। अब दो दिन बाद जोगिंद्र के फोन से कॉल आई और एक लाख रुपये फिरौती मांगी है।

मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई, लेकिन जोगिंद्र का फोन लगातार बंद आ रहा था। सोमवार रात करीब 11 बजे फिर से उसका फोन मां लीलावती के पास आया और उसने कहा कि वह छूट गया है और वापस आ रहा है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि वह कहां है?
विज्ञापन


इसके बाद जोगिंद्र का फोन फिर से बंद हो गया। अब तक पुलिस के पास उसकी लोकेशन आ चुकी थी। लिहाजा, अलग-अलग टीम फैल गई। बाद में जोगिंद्र को जीरकपुर से पकड़ लिया गया। वह अंबाला से बस में बैठकर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे मांगने पर किया ड्रामा
पुलिस की पकड़ में आने के बाद जब मंगलवार को उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके परिजन पैसे मांगकर परेशान करते थे। कई बार उसके पास न काम होता था और न ही पैसे, लेकिन घर वाले उससे पैसे मांगते रहते थे।


इससे परेशान होकर वह भाग गया और फिर पैसे हथियाने के चक्कर में उसने किडनैपिंग और फिरौती का ड्रामा रचा। बाद में उसका मन बदल गया और उसने घर पर कहा कि वह बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed