फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Sudha to get D.Litt and Justice Ranjan Gogoi to get honorary doctorate of law

Chandigarh News: डॉ. सुधा को डी लिट और जस्टिस रंजन गोगोई को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि मिलेगी

Wed, 10 May 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sudha to get D.Litt and Justice Ranjan Gogoi to get honorary doctorate of law
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में 20 मई को दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। इसमें ऑनरेरी डिग्री और पीयू रत्न देने के लिए नामों पर चर्चा के लिए मंगलवार को ऑनलाइन सीनेट बैठक का आयोजन किया गया। सीनेट में ऑनरेरी डॉक्टेरेट डिग्री और पीयू रत्न के लिए कमेटी की ओर से सुझाए नामों पर चर्चा की गई। बैठक में इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन, लेखिका और एजुकेटकर डॉ. सुधा एन मूर्ति को डिग्री ऑफ लिटरेचर (डीलिट) और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा सांसद जस्टिस रंजन गोगोई को डिग्री ऑफ डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि देने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


पीयू वाइस चांसलर की ओर से दीक्षांत समारोह में डिग्री और रत्न देने के लिए कमेटी बनाई गई थी। कमेटी में पूर्व वीसी अरुण ग्रोवर, एसके तोमर, कुलदीप अग्निहोत्री, हरमोहिंदर सिंह बेदी इत्यादि को शामिल किया गया था। कमेटी की ओर से सुझाव दिए गए नामों पर पहले सिंडिकेट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई। इसके बाद मंगलवार को आयोजित सीनेट बैठक में भी दस मिनट में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नामों को पास कर दिया। इसके अनुसार पीयू इस बार एलुमनी इरशाद कामिल को साहित्य रत्न, एलुमनी पद्मश्री वीना टंडन को विज्ञान रत्न, एलुमनी राकेश भारती उद्योग रत्न, एलुमनी पद्मश्री रतन सिंह जग्गी ज्ञान रत्न, एलुमनी आयुष्मान खुराना कला रत्न और एलुमनी नीरज चोपड़ा को खेल रत्न से सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

डॉक्टरेट मानद उपाधियों में वैक्सीन के लिए गगनदीप कंघ को डॉक्टर ऑफ साइंस, कानून के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और जस्टिस रंजन गोगोई को डॉक्टर ऑफ लॉ, लिटरेचर में डॉ. सुधा मूर्ति को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के मुख्यातिथि उपराष्ट्रपति और पीयू के चांसलर जगदीप धनखड़ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

950 उम्मीदवारों को मिलेगी डिग्री और पुरस्कार
समारोह में लगभग 950 उम्मीदवारों को डिग्री और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 450 पीएचडी उम्मीदवारों को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसमें तय दिन से दो-तीन दिन पहले तक पीएचडी पूरी करने वाले उम्मीदवारों को भी मौका दिया जाएगा जिससे कि कोई बैकलॉग नहीं रहे और छात्रों को भी एक साल का इंतजार नहीं करना पड़े। वहीं इस मौके पर स्नातक और परास्नातक के लगभग 500 टॉपर छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें विज्ञान, फार्मा साइंस, आर्ट्स, एजुकेशन, भाषा, लॉ, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स, डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स इत्यादि विभागों के शोधार्थी और स्नातक और परास्नातक के टॉपर छात्र शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed