फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr Navjot Kaur Sidhu targets Punjab CM for reducing Navjot Sidhu security

Punjab News: सुरक्षा कम करने पर सिद्धू की पत्नी खफा, कहा- अगर पति को कुछ हुआ तो CM मान होंगे जिम्मेदार

Tue, 11 Apr 2023 08:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Apr 2023 08:18 PM IST
सार

सुरक्षा घटाने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि जो मूसेवाला के साथ हुआ, वही मेरे साथ हो रहा है। वह चाहते हैं कि मैं घर से न निकलूं लेकिन मुझे किसी का भय नहीं है। पंजाब में कानून व्यवस्था डगमगा गई है।

विज्ञापन
Dr Navjot Kaur Sidhu targets Punjab CM for reducing Navjot Sidhu security
नवजोत कौर सिद्धू और नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा को कम कर दिया गया था। अब उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब सरकार को निशाने पर लिया। डॉ. सिद्धू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को संबोधित कर ट्वीट किया कि अगर उनके पति को कुछ होता है तो वह सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


डॉ. सिद्धू ने ट्वीट किया कि माननीय पंजाब के सीएम, उनके पति एक ऐसे नेता हैं, जिनके बहुत सारे समर्थक हैं। पंजाब के प्रति अपने प्रेम के कारण वह दिन-रात यात्रा कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई के एक बयान में नवजोत सिंह सिद्धू का जिक्र होने के बावजूद सरकार ने उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी है। ऐसे में किसी भी नुकसान के सीधे तौर पर आप जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


नवजोत कौर ने अपने दूसरे ट्वीट में सीएम मान पर आरोप लगाया है कि आप ने अपने प्रियजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है लेकिन वह दूसरों के प्रति भी जिम्मेदार रहें। खासतौर से उनके प्रति जो राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं। सीएम मान अहंकार को अपने दिमाग पर हावी न होने दें और गलत काम करने के लिए मजबूर न हों। गौरतलब है कि रोडरेज मामले में जेल जाने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू के पास जेड प्लस सुरक्षा थी लेकिन रिहा होने के बाद उनकी सुरक्षा घटाकर वाई प्लस कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जो मूसेवाला के साथ हुआ, वही मेरे साथ हो रहा'
सुरक्षा घटाने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि जो मूसेवाला के साथ हुआ, वही मेरे साथ हो रहा है। वह चाहते हैं कि मैं घर से न निकलूं लेकिन मुझे किसी का भय नहीं है। पंजाब में कानून व्यवस्था डगमगा गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन सरकार का ध्यान नहीं है। पुलिस कमजोर नहीं होती, उसको ऑर्डर कमजोर करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed