फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double murder case, Dera followers block Ludhiana-Malerkotla road

हिस्ट्रीशीटरों का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस, डेरा प्रेमी बोले- गिरफ्तारी के बाद ही करेंगे संस्कार

Mon, 27 Feb 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Mon, 27 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Double murder case, Dera followers block Ludhiana-Malerkotla road
अनुयायिओं का लुधियाना-मालेरकोटला मार्ग पर बेमियादी जाम - फोटो : अमर उजाला
अहमदगढ़ ब्लाक के जगेडा गांव स्थित नामचर्चा घर में 25 फरवरी की देर शाम डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की हत्या से भड़के डेरा प्रेमियों ने सोमवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर अनिश्चितकाल के लिए धरना लगा दिया है। 
विज्ञापन


इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा के राजनीतिक विंग के सदस्य रामकरन इंसां और पैंतालीस सदस्य हरिंदर इंसां मंगवाल ने कहा कि डेरा प्रेमियों पर पंजाब में हो रहे हमलों से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों के बाद पुलिस ने डेरा प्रेमियों को आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर चुप करवा दिया जबकि पुलिस ने अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया। इससे डेरा प्रेमियों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डेरा श्रद्धालुओं ने फैसला लिया है कि जब तक पुलिस कातिलों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक मृतक प्रेमियों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और न ही धरना उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही पुलिस : एसएसपी
संगरूर। खन्ना के एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि वह हमलावरों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं जिससे लग रहा है कि पुलिस कत्ल के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने में कामयाब हो जाएगी।

घटनास्थल पर पुलिस मोबाइल लोकेशन खोजने में भी नाकाम

Double murder case, Dera followers block Ludhiana-Malerkotla road
पंजाब के खन्ना में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली ही हैं। हत्यारों का सुराग लगाने में पुलिस के सभी उपाय बेकार साबित हुए हैं। शातिर बदमाशों ने वारदात के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे घटनास्थल पर मृतकों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति की लोकेशन नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस की जांच टीम घटनास्थल पर सुराग तलाशने के साथ-साथ इलाके के हिस्ट्रीशीटरों का रिकार्ड भी खंगाल रही है।

पंजाब में बीते कुछ माह में आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा, माता चांद कौर की हत्या, मौड बमकांड के मामलों को हल करने में नाकाम रही पुलिस को डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की हत्या से नई चुनौती मिली है। पुलिस की ओर से घटना के चौथे दिन भी केवल यही उत्तर दिया गया कि जांच की जा रही है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। इस मामले में सोमवार को डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पुलिस इस मामले में चुप नहीं बैठी है। मामला जल्द से जल्द हल होगा। 

उल्लेखनीय है कि खन्ना में डेरा प्रेमियों की हत्या ने प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को लेकर कई आशंकाएं उत्पन्न कर दी हैं। डेरा प्रेमियों की नामचर्चा पर इलाके के सिख समुदाय द्वारा विरोध करने और इस मुद्दे पर दोनों समुदायों के बीच झड़पों के कई मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन खन्ना में डेराप्रेमियों की हत्या से आशंका जताई जाने लगी है कि यह वारदात पंजाब में आतंकवाद के दौर की पुनरावृत्ति तो नहीं है, क्योंकि अस्सी के दशक में आतंकवाद की शुरुआत निरंकारी संत की हत्या के बाद हुई थी, जिसमें धीरे-धीरे स्थानीय मुद्दे और एसवाईएल भी जुड़ गए और पंजाब के लोगों को लंबे समय तक गंभीर परिणाम भुगतने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed