फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dope test of prisoners done in Faridkot jail of Punjab

Punjab News: फरीदकोट जेल में डोप टेस्ट, 2333 कैदियों में 1064 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 05 Aug 2022 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Aug 2022 06:36 PM IST
सार

पंजाब में अब तक 14 जेलों और उप-जेलों में 8000 से अधिक कैदियों की जांच की जा चुकी है। खास बात यह है कि 42 फीसदी कैदियों का डोप टेस्ट पॉजिटिव मिला है।

विज्ञापन
Dope test of prisoners done in Faridkot jail of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की जेलों में इन दिनों कैदियों का डोप टेस्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में दो दिन में 2,333 कैदियों और हवालातियों का डोप टेस्ट किया। इनमें 1,064 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 1,269 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सिविल सर्जन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि पंजाब सरकार के आदेशानुसार दो दिन डोप टेस्ट किया जा रहा है। 

विज्ञापन


फरीदकोट जेल में दो दिन में 2,333 कैदियों का डोप टेस्ट किया गया। इनमें 1,064 कैदी पॉजिटिव मिले और 1,269 की रिपोर्ट निगेटिव आई। ड्रग पॉजिटिव आने वालों में 721 कैदी नशा छोड़ने के लिए ओट सेंटरों में दी जा रही बूप्रेनोरफिन गोलियां, दर्द निवारक और ट्रामाडोल के आदी मिले हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने वाले 725 कैदी थे। मगर चार ने टेस्ट नहीं करवाया है। 721 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरकार कैदियों की सेहत ठीक रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जेल प्रशासन अब परामर्श के बाद फिर जांच कराएगा और जेल में ही इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 फीसदी कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव
पंजाब में अब तक 14 जेलों और उप-जेलों में 8000 से अधिक कैदियों की जांच की जा चुकी है। खास बात यह है कि 42 फीसदी कैदियों का डोप टेस्ट पॉजिटिव मिला है। अमृतसर में 1900 में से 900 कैदी नशे के आदी मिले। बठिंडा केंद्रीय जेल में 1673 में से 646 और गुरदासपुर में 997 में 425 कैदियों की डोप टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संगरूर जेल में 966 कैदियों में 340 नशे के आदी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed