फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dont go to Court, Advocates are on Strike

आज अदालत न जाएं, वकील हड़ताल पर

Tue, 13 May 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला Updated Tue, 13 May 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
Dont go to Court, Advocates are on Strike

भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के समर्थकों द्वारा एडवोकेट विनीत महाजन पर किए गए कातिलाना हमले के कारण पंजाब और चंडीगढ़ के वकील हड़ताल पर चले गए हैं।

विज्ञापन


इसके चलते अनिल जोशी की ओर से जिला और सत्र न्यायधीश की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की गई अर्जियों पर भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की सुनवाई आज होनी है।
विज्ञापन


अमृतसर बार एसोसिएशन के वकीलों ने आज भी अदालतों में हड़ताल रखने का फैसला लिया है। वकील मांग कर रहे है कि अनिल जोशी के खिलाफ भी हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 12 को सुनवाई होनी थी

Dont go to Court, Advocates are on Strike

जोशी के खिलाफ एडवोकेट विनीत महाजन और एडवोकेट संदीप गौरसी की ओर से दो मानहानि के मुकद्दमे और एक मुकद्दमा महाजन के होटल को नगर निगम के अधिकारियों से तुड़वाने के संबंध में दायर किया हुआ है। अदालत ने जोशी का गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उन्हें 20 मई को पेश करवाने के आदेश दिए गए थे।

गिरफ्तारी से बचने के लिए अनिल जोशी ने जिला व सत्र न्यायधीश की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने इस पर सुनवाई की तारीख 12 मई तय की थी। लेकिन विनीत महाजन पर शनिवार को किए कातिलाना हमले के खिलाफ अमृतसर के वकीलों ने 12 मई को हड़ताल का ऐलान कर दिया।

अब वकीलों ने इस हड़ताल को मंगलवार भी जारी रखने का फैसला ले लिया है। जोशी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अदालत में कोई तनाव न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया था। कचहरी परिसर में अर्द्धसैनिक बल भी भारी संख्या में तैनात थे।

जोशी पर दर्ज हो हत्या प्रयास का मामला

Dont go to Court, Advocates are on Strike

विनीत महाजन की पत्नी रेनु महाजन भी केस की सुनवाई के संबंध में सोमवार को अदालत में पहुंची। रेनू महाजन ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि वह अपने पति और देवर के न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।

पुलिस और सिविल प्रशासन कोई भी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। उसे न्यायिक विभाग से न्याय की पूरी उम्मीद है। परंतु पंजाब सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। अगर उसे और उसके परिवार को न्याय न मिला तो वह अपने बच्चों के साथ जोशी के घर के बाहर आत्मदाह कर लेगी।

रेनू ने कहा कि सरकार, जोशी और उनके कथित गुंडे उसके परिवार को मारने पर तुले हुए हैं। सरकार को चाहिए कि वह जोशी को तुरंत गिरफ्तार करे और जोशी के खिलाफ उसके पति की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करे।

पटियाला कोर्ट में भी हड़ताल पर वकील

Dont go to Court, Advocates are on Strike

अमृतसर में एडवोकेट विनीत महाजन पर जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को जिला कोर्ट के सभी प्राइवेट वकील हड़ताल पर रहे। इस मौके पर एडवोकेट एचपीएस वर्मा ने कहा कि अमृतसर में एडवोकेट विनीत महाजन पर हमले के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाए। इस मामले में जब तक एडवोकेट महाजन को न्याय नहीं मिलेगा, वकीलों का संघर्ष जारी रहेगा।

वकीलों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द मामले में सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर वकील विजय मोहन गुप्ता, सुरिंदर वर्मा, केपी सिंह, तनुज शर्मा और पीएम स्याल आदि मौजूद रहे।

चंडीगढ़ में भी वकीलों की हड़ताल

Dont go to Court, Advocates are on Strike

अमृतसर में वकील विनित महाजन पर हमले के खिलाफ चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने हड़ताल कर वर्क सस्पेंड रखा। हड़ताल में विनित के ससुर राजिंद्र महाजन और साले नरेंद्र महाजन भी शामिल हुए। दोनों ही जिला बार एसोसिएशन के सदस्य है। इसके अलावा विनित महाजन की पत्नी रेणु महाजन भी जिला बार एसोसिएशन की सदस्य है।

जिला बार एसोसिएशन केप्रधान अशोक चौहान ने मांग की है कि विनित के हमलावर को पंजाब पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इसके अलावा स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी पर सरकार कार्रवाई करे और उनको पद से हटाया जाएं। राजिंद्र महाजन ने कहा कि जब दामाद ने आवाज उठाई तो मंत्री ने उसपर हमला करवा दिया।

उन्होंने कहा कि बेटी का परिवार सुरक्षित नहीं है। मंत्री कभी भी कुछ करवा सकता है। यूथ कांग्रेस केवाइस प्रधान व वकील हरमेल केसरी ने कहा कि  विनित महाजन के साथ चंडीगढ़ केसारे वकील है और जब तक कोई नतीजा नहीं निकला तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

वकीलों की हड़ताल के चलते लोग परेशान

Dont go to Court, Advocates are on Strike

वकीलों द्वारा बार-बार हड़ताल करने पर आम लोगों को सोमवार को परेशानी झेलनी पड़ी। दूसरे राज्यों से आए लोग अदालत में पहुंचकर मामलों में अगली तारीख लेकर वापिस लौट गए।

कई महत्वपूर्ण मामले में बहस नहीं हो सकती तो कई मामलों की सुनवाई टल गई। अरोमा के पास युवक की गैर इरादतन हत्या के मामले में शुक्रवार और सोमवार को वकीलों द्वारा हड़ताल करने पर दो बार सजा पर फैसले की सुनवाई टल गई थी।

सेक्टर 56 निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि  प्रापर्टी मामले में फैसला आना था लेकिन हड़ताल के चलते वकील कोर्ट रूम में पेश नहीं हुए। इसके चलते फैसला नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed