फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Don't hesitate to get vaccinated

टीका लगवाने में न करें कोताही, मई में है चौथे लहर की बारी

Mon, 21 Mar 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Don't hesitate to get vaccinated
चंडीगढ़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए 12 साल से ऊपर हर किसी के लिए टीका उपलब्ध है, लेकिन बच्चों के टीकाकरण में अभिभावक अनदेखी कर रहे हैं। स्थिति यह है कि 16 मार्च से 12 से 14 साल तक के बच्चों व किशोरों के लिए शुरू अभियान में कई केंद्रों पर कोई भी टीका लगवाने नहीं पहुंचा। हैरानी की बात यह है कि 4 दिन में सिर्फ 331 टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

मई-जून में कोरोना के चौथे लहर की आशंका बताई जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह अनदेखी भारी पड़ सकती है। अभियान के पहले दिन शहर में बने 37 में से दो दिन बाद ही 30 केंद्रों पर टीकाकरण बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि व आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरएस बेदी ने बताया कि बच्चों का वर्ग ही ऐसा है, जिन्हें टीके की खुराक नहीं लगी है। अगर चौथी लहर आई तो वे खतरे में होंगे, इसलिए जितनी जल्दी हो सके उन्हें टीका लग जाना चाहिए। क्योंकि टीका लगने के तीन से चार हफ्ते बाद ही शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता सक्रिय होती है। इस समय की जा रही देरी बाद में भारी पड़ सकती है। डॉ. बेदी का कहना है कि लोग यह सोच रहे हैं कि अब कोरोना सामान्य रूप में ही सामने आएगा, लेकिन यह बात ध्यान रखनी होगी कि वायरस का प्रभाव भौगोलिक और शारीरिक स्थिति के आधार पर सामने आता है, इसलिए हमें हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों में सिर्फ 331 टीकाकरण
12-14 तक साल के बच्चों व किशोरों के टीकाकरण अभियान में 16 से 18 मार्च तक महज 331 बच्चों को खुराक लगाई गई। चिंताजनक यह है कि इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जगह-जगह केंद्र बनाए थे, जिन्हें बंद करने की नौबत आ गई है। मौजूदा समय में 15 से 18 साल तक के 59897 व 12 से 14 साल के 331 बच्चों व किशोरों को टीका लगाया जा चुका है, जबकि 15 से 18 साल तक के 72000 व 12 से 14 साल तक के 45000 बच्चों को टीका लगाया जाना है।
टीका लगवाकर बिल्कुल ठीक हूं
15 से 18 साल तक के अभियान में पहले ही दिन टीका लगवा लिया था। 28वें दिन दूसरी खुराक भी लग चुकी है। बिल्कुल ठीक हूं। टीके सेे अब तक कोई परेशानी नहीं हुई। अपने हम उम्र बच्चों से बस यही कहूंगी कि अगर महामारी को मात देना है तो टीका जल्द से जल्द लगवाना होगा।

-अर्पिता कुमारी, हल्लोमाजरा
क्या कहते हैं अधिकारी
सरकार ने हर उम्र के लोगों के लिए टीका उपलब्ध करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केन्द्रों की व्यवस्था कर दी है। अब बारी नागरिकों की है। वे खुद और अपने घर के सभी बड़े व बच्चों को जल्द से जल्द टीका लगवाएं।
-डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed