फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Domicile mandatory for state quota MBBS and BDS seats in Punjab

Punjab: राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए डोमीसाइल जरूरी, मूल निवासियों पर विवादों के कारण फैसला

Sat, 27 Aug 2022 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 12:23 PM IST
सार

2021 में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) जिसे एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश का काम सौंपा गया था, ने झूठी सूचना देकर एक से अधिक राज्यों में राज्य कोटे की सीटों का लाभ लेने के लिए सात मेडिकल छात्रों को बर्खास्त भी कर दिया था।

विज्ञापन
Domicile mandatory for state quota MBBS and BDS seats in Punjab
mbbs

विस्तार

पंजाब में अब राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए सरकार ने डोमीसाइल अनिवार्य कर दिया है। बिना डोमीसाइल के नीट प्रवेश परीक्षा फार्म भरने वाले युवाओं को राज्य कोटे का लाभ नहीं ले पाएंगे। सरकार ने यह फैसला मूल निवास को लेकर होने वाले विवाद को लेकर लिया है।

विज्ञापन


पंजाब में कुल 11 मेडिकल और 16 डेंटल कॉलेज हैं। इनमें क्रमश: 1650 एमबीबीएस और 1350 बीडीएस सीटें हैं। जिनमें से सरकारी कॉलेजों में 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कोटे के लिए आरक्षित हैं। राज्य कोटे के तहत 85 फीसदी सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन


अभी तक पड़ोसी राज्य हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई छात्र पंजाब से 11वीं और 12वीं कक्षा पास करने के आधार पर राज्य कोटे के तहत पंजाब के कॉलेजों में प्रवेश ले लेते हैं। इसके बाद वह राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के आवेदन करते हैं। जबकि नियम यह है कि कोई भी उम्मीदवार एक ही समय में दो राज्यों के डोमीसाइल का लाभ नहीं ले सकता। इसको लेकर अभी तक पंजाब में कई विवाद हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) जिसे एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश का काम सौंपा गया था, ने झूठी सूचना देकर एक से अधिक राज्यों में राज्य कोटे की सीटों का लाभ लेने के लिए सात मेडिकल छात्रों को बर्खास्त भी कर दिया था। राज्य कोटे की सीटों के लिए बढ़ते विवादों को देखते हुए पंजाब सरकार ने अब नीट परीक्षा के प्रवेश फार्म में डोमीसाइल को अनिवार्य कर दिया है। इससे विवाद भी कम होंगे और सीधे तौर पर पंजाब के युवाओं को एमबीबीएस और बीडीएस की राज्य कोटे की सीटों का सीधा लाभ मिल पाएगा।

अगले सप्ताह आएंगे परिणाम

एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्त्रस्मों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम अगले सप्ताह आने की उम्मीद है।


 

नई पात्रता शर्त के अनुसार केवल उन उम्मीदवारों को राज्य कोटा के लाभ मिलेगा, जिन्होंने अपने नीट-यूजी फार्म में पंजाब का डोमीसाइल लगाया है। - डा. निर्मल, बीएफयूएचएस रजिस्ट्रार, आईएएस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed