फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Domicile certificate of five years in Haryana will not be applicable in government jobs

बजट सत्र: हरियाणा में 15 साल रहने के बाद जारी मूल निवास प्रमाण ही सरकारी भर्तियों में होगा मान्य, केएमपी तक बनेगा फोरलेन

Mon, 07 Mar 2022 11:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Mar 2022 11:36 PM IST
सार

हरियाणा में हिसार-तोशाम-बाढड़ा-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी होते हुए कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी एक्सप्रेस) तक फोरलेन बनाया जाएगा। सरकार का प्रयास रहेगा कि इसे फोरलेन के बजाय सिक्स लेन बनाया जाए।

विज्ञापन
Domicile certificate of five years in Haryana will not be applicable in government jobs
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में पांच साल रहने के बाद बनने वाले मूल निवासी प्रमाण पत्र का लाभ सरकारी नौकरियों में नहीं मिलेगा। निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण में ही इसका लाभ उठा सकेंगे। 15 साल प्रदेश में रहने के बाद बना मूल निवास प्रमाण पत्र ही सरकारी भर्तियों के लिए मान्य होगा। इसके अलावा एनजीटी के फैसले में छूट के लिए सरकार विधानसभा में संशोधन विधेयक ला रही है। 10 साल पुराने ट्रैक्टर को एनसीआर में 2025 तक चला सकेंगे। एनसीआर से आने वाले समय में महेंद्रगढ़ जिला बाहर होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांच साल के मूल निवासी प्रमाण पत्र की सरकारी नौकरी के लिए वैद्यता की अधिसूचना सरकार ने रोक दी है। प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति आईडी बनाने का जिम्मा बीडीपीओ को सौंपा गया है। ग्राम सभा के निर्णयों में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद ग्राम सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन वे पीछे हट गए। निजी कंपनी को संपत्ति आईडी का कार्य दिया था, उसके काम में कमियां मिली हैं। उसे नोटिस दिया है। अगर सुधार करेगी तो ठीक है, नहीं तो समझौता खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने विपक्ष के मुद्दों का एक-एक कर दिया जवाब
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में शेर-ओ-शायरी के साथ विपक्ष के मुद्दों का एक-एक कर जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, विधायक बीबी बत्रा, गीता भुक्कल के साथ उनकी हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हुई। उन्होंने खट्टी-मीठी बहस के बावजूद लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवित रखने की अपनी कला का भी परिचय दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वह आलोचनाओं का स्वागत करते हैं, उनके पक्षधर हैं, बशर्ते वे सही हों। कुछ लोग रोड़े अटकाते रहते हैं लेकिन वे लोक कल्याण और लोकहित की बात करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अकड़ सही है, परंतु ठीक काम के लिए होनी चाहिए। हुड्डा ने कहा कि अकड़ के साथ सदन के नेता भी अकल रखें। 

हिसार-तोशाम-बाढड़ा-महेंद्रगढ़-रेवाड़ी होते हुए केएमपी तक बनेगा फोरलेन
हरियाणा में हिसार-तोशाम-बाढड़ा-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी होते हुए कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी एक्सप्रेस) तक फोरलेन बनाया जाएगा। सरकार का प्रयास रहेगा कि इसे फोरलेन के बजाय सिक्स लेन बनाया जाए। इस सड़क परियोजना को हाइब्रिड वार्षिकी मोड के तहत शुरू करने की सरकार ने चार मई 2021 को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में यह जानकारी दी। कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने उनसे सवाल पूछा था। उन्होंने कहा कि सड़कों के माध्यम से राज्य की पूर्व से पश्चिम तक सीधी कनेक्टिविटी की जा रही है। पिछले दिनों वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे। 

प्रदेश की सड़कों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने व नई परियोजनाएं शुरू करने बारे विस्तार से चर्चा हुई है। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया कनीना तक की सड़क भी इस परियोजना का हिस्सा है। इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति की जा रही है। ऐसे में इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति की व्यवस्था तय समय में कर दी जाएगी। चरखी दादरी-महेंद्रगढ़ सड़क का कार्य आवंटित हो चुका है, जल्द ही इसको भी पूरा कर दिया जाएगा।

भाजपा विधायक विनोद भ्याणा के सवाल पर दुष्यंत ने बताया कि हांसी से गांव उमरा तक व गांव उमरा से कंवारी गांव तक सड़क की अच्छी हालत होने की रिपोर्ट आई है। अगर विधायक इससे संतुष्ट नहीं है तो दोबारा इन सड़कों की रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। उसके अनुसार ही आगे कार्रवाई करेंगे। भाजपा विधायक जगदीश नायर के सवाल पर उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हसनपुर शहर में बाईपास निर्माण को लेकर विस्तृत सर्वे करवाएंगे। अगर यातायात की दृष्टि से वाजिब हुआ तो आगे कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed