{"_id":"5d22bdaa8ebc3e6d1c214602","slug":"dog-bite-in-panchkula-stray-dog-bites-four-year-old-girl-child","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में डॉग बाइट, लावारिस कुत्ते ने चार साल की मासूम बच्ची को काटा, चेहरे पर गहरा घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में डॉग बाइट, लावारिस कुत्ते ने चार साल की मासूम बच्ची को काटा, चेहरे पर गहरा घाव
Mon, 08 Jul 2019 12:56 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्ची को काटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में डॉग बाइट का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लावारिस कुत्ते ने चार साल की मासूम बच्ची को काट लिया। पंचकूला के सेक्टर चार निवासी बच्ची को घाव गहरा होने के कारण सेक्टर 6 जनरल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां उसकी सर्जरी की जाएगी।
बच्ची लंगर खाने के बाद जामुन के पेड़ के नीचे जामुन उठाने गई थी। तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब पौने दो बजे सेक्टर-4 हरिपुर मकान नंबर-30 निवासी अनन्या बच्चों के साथ नगर खेड़ा में लंगर खाने गई थी। लंगर खाने के बाद अनन्या पास ही जामुन के पेड़ के नीचे चली गई।
जैसे ही वह जामुन उठाने लगी तो वहां बैठे कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के मुंह पर दाहिनी तरफ गहरा घाव कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने कुत्ते को भगाया और अन्य बच्चों ने इसकी सूचना अनन्या की मां रेशिमा को दी। वह उसे सामान्य अस्पताल पहुंची, लेकिन बच्ची की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

घटना मेरे संज्ञान में है। इनके आतंक पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे। कुत्ते लोगों पर क्यों हमला कर रहे हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण क्या है। इन्हें कैसे रोका जा सकता है। यह जानने के लिए विशेषज्ञों से संपर्क किया जाएगा और उनसे सुझाव लिए जाएंगे। हमला करने वाले कुत्तों को चिन्हित किया जाएगा।
इसके बाद एनिमल बोर्ड एसोसिएशन के सदस्यों से बात करेंगे कि इस तरह के केस भविष्य में सामने न आएं इसके लिए क्या प्रबंध किए जाएं। पहले भी एनिमल बोर्ड से बात शुरू हुई थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते बात बीच में ही रह गई। शहर के करीब 7816 कुत्तों का स्टेरलाइजेशन करवाया जा चुका है।
- राजेश जोगपाल, नगर निगम कमिश्नर पंचकूला