फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors strike postponed in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: आप विधायक रमन अरोड़ा बोले- मैं माफी मांगता हूं, राजन भी मांगेंगे, डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित

Fri, 23 Sep 2022 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Sep 2022 06:17 PM IST
सार

इमरजेंसी गेट पर डॉक्टरों ने प्रशासन और सरकार को चेताया था कि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता करने वाले विधायक के भाई पर शुक्रवार शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ तो शनिवार को इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
Doctors strike postponed in Jalandhar of Punjab
पैरामेडिकल स्टाफ एसोसिएशन से बातचीत करते विधायक रमन अरोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में बुधवार-गुरुवार की रात ड्यूटी दे रहे डॉक्टर और स्टाफ नर्सों के साथ अभद्रता और सस्पेंड कराने की धमकी के बाद जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने मामले में माफी मांगकर मामले को खत्म करने की पहल की। दरअसल,  जालंधर वेस्ट विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल और आप कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


इमरजेंसी गेट पर डॉक्टरों ने प्रशासन और सरकार को चेताया था कि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता करने वाले विधायक के भाई पर शुक्रवार शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ तो शनिवार को इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। पहले आरोप आप नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ पर था अब विधायक के भाई पर सीधे आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन


डॉक्टर हरवीन कौर ने कहा कि हमारे पास विधायक के भाई राजन के धमकाने, अभद्र व्यवहार करने और सस्पेंड कराने की धमकी का वीडियो भी है। विपक्ष के नेता अगर ऐसा करते तो अब तक कार्रवाई हो गई होती, जब विधायक का भाई ऐसा करे तो प्रशासन कार्रवाई से पीछे हट जाता है। क्या हम डॉक्टरों का कोई मान सम्मान नहीं है कि कोई भी आए और कुछ भी कहकर चला जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम डॉक्टर मरीजों के लिए 24 घंटे सेवाएं देते हैं, हमें हमारा काम वो लोग समझा रहे थे, जिन्हें ठीक से पढ़ना भी नहीं आता कि जो एमएलआर काट कर दी है, उसमें लिखा क्या है। डॉक्टर हरवीन कौर ने कहा कि उन्हें सस्पेंड या ट्रांसफर करने का डर नहीं लेकिन अभद्रता और धमकी दी है तो माफी मांगने भी खुद आएं।


उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने पर्चा दर्ज करने के अलावा एक और विकल्प दिया है। मगर मीडिया के सामने पूरे अस्पताल स्टाफ से माफी मांगने और भविष्य में ऐसा व्यवहार न करने की बात लिखित में देनी होगी। डॉक्टरों की मांग के मुताबिक जालंधर सेंट्रल के विधायक ने ड्यूटी डॉक्टर हरवीन कौर और स्टाफ नर्सों से हाथ जोड़कर माफी मांगी और आश्वासन दिया कि मंगलवार तक जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल के भाई राजन भी माफी मांगेंगे। इसके बाद पैरा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन ने हड़ताल मंगलवार तक स्थगित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed