फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor's negligence: Case registered against surgeon after two years

डाॅक्टर की लापरवाही : दो साल बाद सर्जन पर मामला दर्ज

Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Doctor's negligence: Case registered against surgeon after two years
दाई तरफ था किडनी स्टोन, कर दिया बाई तरफ का आपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गिल रोड स्थित एक अस्पताल के सर्जन की तरफ से बड़़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। दाई तरफ किडनी स्टोन की दिक्कत के बाद डॉक्टर ने बाई तरफ किडनी का ऑपरेशन कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि डाॅक्टर ने मरीज और उसके परिवार से सारी बात छिपाकर रखी और उन्हें दिक्कतों के बारे में कुछ बताया भी नहीं। जब मरीज विनीत खन्ना को पता चला तो उनके परिवार वालों ने इसकी शिकायत सेहत विभाग के पास मामले की शिकायत की। जांच के बाद पुलिस को इसकी रिपोर्ट सौंपी गई और मामला दर्ज करने के लिए कहा गया। थाना सदर की पुलिस ने राजगुरु नगर निवासी विनीत खन्ना की शिकायत पर दुगरी के रहने वाले डॉ. हरप्रीत सिंह जॉली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विनीत खन्ना द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनका होजरी का कारोबार है। आठ अप्रैल 2022 को उसकी तबीयत खराब हुई और वह खुद को चेक करवाने के लिए खुद गाड़ी चलाकर डॉ. जॉली के अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि उनकी दाई तरफ किडनी स्टोन है। डॉक्टर ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। उसी दिन उनकी सर्जरी भी हुई थी। विनीत खन्ना के मुताबिक सर्जरी के दौरान कुछ दिक्कतें हुईं, जिसके बाद वे उन्हें हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट ले गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डॉ. जॉली उन्हें वापस अपने अस्पताल ले गए, जहां वे 15 दिनों तक भर्ती रहे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस दौरान उन्हें पता चला कि डाक्टर जॉली ने उनकी दाई तरफ से किडनी स्टोन के बजाय बाई तरफ किडनी का ऑपरेशन कर दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. जॉली ने इलाज के लिए 1.10 लाख रुपये, सर्जरी के लिए 55,000 रुपये और फिर उनके मेडिकल इंश्योरेंस से 1 लाख रुपये का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्हें पता चला तो उन्होंने 13 मार्च, 2023 को पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए डॉक्टरों का एक बोर्ड बनाया। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने डॉ. जॉली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जांच अधिकारी एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि आरोपी डॉ. हरप्रीत सिंह जॉली की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed