{"_id":"66a44ab7e382c16ad50c71e6","slug":"doctors-in-haryana-called-off-strike-late-night-government-accepted-demands-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हरियाणा में डॉक्टरों की मांगें मान सरकार ने खत्म करवाई हड़ताल, एनएचएम कर्मियों का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हरियाणा में डॉक्टरों की मांगें मान सरकार ने खत्म करवाई हड़ताल, एनएचएम कर्मियों का विरोध जारी
Sat, 27 Jul 2024 06:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:49 AM IST
सार
चिकित्सकों के साथ-साथ 15 हजार एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई थीं। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा था। ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रहीं। टकराव बढ़ने के बाद एचसीएमएस ने एलान कर दिया था कि जब तक मांगें पूरी करने का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान मरीज
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों और हरियाणा सरकार में दो दिन से चल रहा टकराव आखिर खत्म हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे सरकार ने डॉक्टरों की मांगें मान ली हैं और 15 अगस्त से पहले इनका नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद डॉक्टरों ने रात को ही हड़ताल वापस ले ली। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) ने सभी डॉक्टरों से अनुरोध किया है कि वह शनिवार सुबह अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें।
इससे पहले, दिन में चिकित्सकों के साथ-साथ 15 हजार एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई थीं। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा था। ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रहीं। टकराव बढ़ने के बाद एचसीएमएस ने एलान कर दिया था कि जब तक मांगें पूरी करने का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। वहीं, सीएम नायब सैनी ने मरीजों के टेस्ट निजी लैब व सेंटर में कराने व इसका भुगतान सिविल अस्पताल को दिए जाने वाले फंड से करने का निर्देश दे दिया था। हालांकि एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के कारण मुफ्त टेस्ट का लाभ मरीज अभी भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन
देर रात डॉक्टरों की हड़ताल करने में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई। देर रात उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन