{"_id":"bbd77b1c043c9614be1855102a8bd368","slug":"doctors-culprit-bail-application-reject-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 17 Oct 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमसी अस्पताल की डॉ. सुप्रिया की आत्महत्या मामले में आरोपी डॉ. दीपक भट्ट और डॉ. पुनीत पुन्नी ने शुक्रवार को अदालत में अपनी जमानत याचिका लगाई। सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस बात की पुष्टि एडीसीपी क्राइम हरमोहन सिंह संधू ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डॉ. सुप्रिया आत्महत्या मामले में पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। उसके बाद जांच के दौरान दोनों आरोपियों को इस मामले में नामजद कर लिया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों ने अदालत में अपनी जमानत याचिका लगाई, लेकिन अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
डॉ. सुप्रिया डीएमसी अस्पताल में एमडी फाइनल की स्टूडेंट थी। उसने 29 अक्तूबर को अपने हॉस्टल के कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुप्रिया के परिजनों के दबाव के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया। बाद में पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को नामजद किया था।