{"_id":"5fb3e2921538ea716a640703","slug":"doctor-uploaded-video-of-c-section-delivery-on-social-media-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने किया महिला की निजता का उल्लंघन, सीजेरियन डिलीवरी का वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने किया महिला की निजता का उल्लंघन, सीजेरियन डिलीवरी का वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला
Tue, 17 Nov 2020 08:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब )
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब )
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Nov 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर में सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह ने एक महिला की निजता का उल्लंघन कर दिया। उन्होंने एक महिला की प्रसव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाकर इसे सोशल मीडिया में जारी भी कर दिया। इसका स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। विभाग डायरेक्टर डा. प्रभदीप कौर जौहल का कहना है कि गर्भवती महिलाओं की निजता को सार्वजनिक करना अनुचित है। सिविल सर्जन से इसका स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
एक मिनट के इस वीडियो में सिविल सर्जन डिलीवरी करते दिख रहे हैं। सिजेरियन डिलीवरी के दौरान उन्होंने महिला की कोख से शिशु को निकाला और डॉक्टर के हवाले कर दिया। इसके बाद उन्होंने प्रेस नोट जारी करते हुए इस वीडियो को सार्वजनिक भी कर दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के जिला मुखी सिविल सर्जन गायनोकोलॉजिस्ट भी हैं। कुछ माह पहले भी उन्होंने एक महिला की डिलीवरी की थी। उनका मंतव्य यह दर्शाना था कि एक सिविल सर्जन डिलीवरी भी कर रहा है। इस बार उन्होंने सिविल अस्पताल स्थित लेबर रूम में डिलीवरी की प्रक्रिया का वीडियो बनवाकर जारी कर दिया। मंगलवार को उन्होंने कुल चार डिलीवरी कीं।
विज्ञापन
उनके साथ अस्पताल की गायनी डॉ. सितारा, डॉ. रोमा, डॉ. गुरपिंदर और डॉ. मीनाक्षी भी थीं लेकिन किसी भी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने वीडियोग्राफी का विरोध नहीं किया। हालांकि हर गायनी डॉक्टर को यह मालूम है कि वीडियो नहीं बनाया जा सकता।