{"_id":"dbfb0b4204ea2f2a5876b9ba373120b2","slug":"doctor-hostal-on-fire-at-pgi-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई के डॉक्टर हास्टल में आग, 3 धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई के डॉक्टर हास्टल में आग, 3 धमाके
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Mon, 18 May 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई की डॉक्टर हॉस्टल की कैंटीन में रविवार रात को आग लगने के बाद लगातार तीन धमाके हुए। धमाकों की आवाज से पूरा हॉस्टल दहल उठा। आग और धुएं से ऊपर की मंजिल में रहने वाले डॉक्टर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। कुछ लेडी डॉक्टर चिल्लाकर बचाव की गुहार लगा रही थीं।
विज्ञापन
हिम्मत करके कुछ डॉक्टर अंदर घुसे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इतने में ही फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। ब्लॉक की मंजिल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
पीजीआई में एडवांस कार्डियक सेंटर के सामने विवाहित डॉक्टरों का हॉस्टल है। इसके ई ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर कैंटीन है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब नौ बजे कैंटीन के कर्मचारियों ने नया सिलेंडर लगाने की कोशिश की तो उससे गैस लीक होने लगी और आग का गुब्बार ऊपर की ओर निकला।
विज्ञापन
कैंटीन के कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए और एक-एक करके तीन धमाके हुए। कैंटीन के ऊपर तीन फ्लोर बने हैं। इसमें डॉक्टर व उनके परिवार रहते हैं। धमाकों की आवाज सुनकर कुछ लोग बाहर आए तो उन्हें आग का पता चला। उन्होंने दूसरे कमरों में रह रहे डॉक्टरों को बाहर निकलने को कहा।
कुछ ने इसकी सूचना पीजीआई कंट्रोल रूम में दे दी। कुछ ही देर में पीजीआई का अग्निशमन वाहन पहुंच गया और आग पर काबू पाने की कोशिश। कुछ ही देर में नगर निगम की दो गाड़ियां भी पहुंच गईं। करीब 20-25 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग से कैंटीन का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
पीजीआई के सिक्योरिटी विंग का कहना है कि आग का कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा। आग बुझने के बाद फर्स्ट फ्लोर पर फिर से आग भड़क उठी। पानी डालकर उसे फिर से बुझाया गया।