{"_id":"55579e83ccc498d7ef3631f9f754f1a9","slug":"do-you-want-to-know-about-your-diet-plan-come-gmch-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने डाइट प्लान के बारे में जानना चाहते हैं तो पहुंचें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने डाइट प्लान के बारे में जानना चाहते हैं तो पहुंचें यहां
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्ट फूड के आउटलेट की वजह से तेजी से लोग बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि डाइट बैलेंस और हेल्दी हो तो कई बीमारियों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर जीएमसीएच-32 की ओर से विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में आठ डाइटिशियिन, एक चीफ डाइटिशियन और 16 प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेनी लोगों को उनकी बैलेंस व हेल्दी डाइट के बारे में बताएंगे। कैंप में विशेष डाइट की रेसिपी बनाना भी सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
हर व्यक्ति को कम से कम दस से 12 मिनट का समय दिया जाएगा, ताकि वे विशेषज्ञों की बातों को आसानी से समझ सकें। जीएमसीएच-32 में यह कैंप सी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर दस जनवरी को सुबह दस से शाम चार बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे संस्थान के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर अतुल सचदेवा करेंगे।
विज्ञापन
बीमार व्यक्तियों की डाइट
कैंप में भिन्न-भिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए हेल्दी डाइट चार्ट डिस्प्ले किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से डायबिटिज, गुर्दा, यकृत, मोटापा और हार्ट संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए हेल्दी डाइट के बारे में बताएंगे।
कैसा ऑयल प्रयोग करें
डिपार्टमेंट ऑफ डाइटिक्स की ओर से खाने में प्रयोग करने वाले ऑयल के बारे में बताया जाएगा। इसमें बताया जाएगा किस तरह के तेल का प्रयोग करें, जिससे लोग स्वस्थ्य रहे।
आम आदमी की डाइट
यदि कोई आम आदमी अपनी हेल्दी डाइट के बारे में जानना चाहता है तो वहां मौजूद डाइटिशियन उन्हें हेल्दी चार्ट बनाकर जानकारी देंगे।
इसलिए पड़ी जरूरत
जीएमसीएच-32 के डिपार्टमेंट ऑफ डाइटिक्स की चीफ डाइटिशियन डॉ. मधु अरोड़ा ने बताया कि सिटी ब्यूटीफुल के लोग अपने स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जागरूक हैं। यदि उन्हें डाइट की ओर जागरूक किया जाए तो उनका स्वास्थ्य और अच्छा हो सकता है और वे बीमारी से बच सकते हैं। इसलिए यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में हर व्यक्ति को विस्तार से उसकी डाइट की जानकारी दी जाएगी।