फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diwali special sweets: light with tasty

गजब की मिठाई: रोशनी भी करेगी, पेट भी भरेगी

Fri, 17 Oct 2014 10:34 AM IST
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 17 Oct 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
Diwali special sweets: light with tasty

इनोवेशन के दौर में दीवाली फेस्टिवल के चलते बाजारों में नई-नई चीजें देखने को मिल रही है। नए-नए प्रयोग करने में मिष्ठान निर्माता भी पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन


आम पारंपरिक मिठाई के साथ इस बार दीवाली के लिए बाजार में खास तौर पर मिठाई दीये भी लोगों में आकर्षण का केंद्र बने हैं। दीपक के आकार में रंग-बिरंगे डिजाइंस की आकर्षक, स्वादिष्ट मिठाई को स्पेशल बंगाल से आए कारीगरों ने तैयार किया है।
विज्ञापन


लुधियानवीं भी कारीगरों के इस हुनर के कायल हो रहे हैं। दीये के डिजाइन वाली मिठाई के आर्डर हाथों हाथ बुक हो रहे हैं। इस मिठाई में दीपक जलाकर रोशनी भी की जा सकती है और इसका स्वाद भी चखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल मिठाई के 10 तरह के फ्लेवर

Diwali special sweets: light with tasty

लायलपुर स्वीट शॉप के संचालक कपिल खरबंदा के अनुसार फेस्टिवल सीजन को देखते दीये की तरह दिखने वाली मिठाई को बनवाया गया है। इसमें 10 तरह के फ्लेवर भी शामिल किए गए हैं। इनमें पाइनएपल, चाकलेट, मैंगो, आरेंज, स्टॉबेरी, केनबरी, वाइट चाकलेट, ब्लैक चाकलेट और कीवी का इस्तेमाल भी किया गया है।

खरबंदा का कहना है कि मिठाई को सजाने के लिए इस पर सिल्वर बॉल, चाकेलट, कैनबेरी का इस्तेमाल किया गया है। दीपक नुमा इस मिठाई में चाकलेट एवं ड्राई फ्रूट से बनी बत्ती भी बनाई गई है। इसकी खासियत यह ही कि मिठाई को दीये की तरह इस्तेमाल भी किया जा सकता है और खाया भी जा सकता है।

इसकी कीमत एक हजार रुपये प्रति किलो रखी गई है। मिठाई खरीदने आए ग्राहक पूनम चंद पुरोहित ने कहा कि इस तरह की मिठाई पहली बार देखी है। इस बार दीवाली के दिन इस दीये की मिठाई से पूजा करेंगे। इसी का ही भगवान को भोग लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed